TN

TotaRam News

What's Hot

ऊर्जा एवं नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक: मंत्री के निर्देश, बिजली आपूर्ति सुधार और नगर विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

Table of Content

बरसात से पहले नाले-नालियों की सफाई और जलभराव रोकने के निर्देश

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आज संगम सभागार, लखनऊ में ऊर्जा विभाग एवं नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता समस्याओं के निस्तारण तथा नगर विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां विद्युत कैंप लगाए जा रहे हैं, वहां संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी करें तथा प्रतिदिन यह सुनिश्चित करें कि कितनी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनकी प्रकृति क्या है तथा उनका वर्गीकरण कर उसका विश्लेषण किया जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंत्री ने निर्देशित किया कि जहां भी विद्युत फाल्ट, ट्रांसमिशन संबंधी समस्या अथवा ट्रांसफार्मर जलने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। हाल ही में आए आंधी-तूफान के कारण रायबरेली, प्रतापगढ़, भदोही एवं प्रयागराज सहित कई जनपदों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी। ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि युद्धस्तर पर दिन-रात कार्य कर विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुचारु किया जाए।
बैठक में सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी दी तथा कहा कि विशेष कैंपों के माध्यम से अधिक से अधिक उपभोक्ता समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। बैठक में यूपीपीसीएल के अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी डिस्कॉम के एमडी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। यह बैठक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई थी।
बैठक के दौरान ऊर्जा संरक्षण पर भी विशेष बल दिया गया। लोगों से अपील की गई कि पेट्रोल एवं डीजल का कम उपयोग करें, कार पूलिंग अपनाएं तथा ऊर्जा की बचत को जनहित का अभियान बनाएं। नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इसमें वंदना योजना, अंत्येष्टि स्थल, सीएमएनएसवाई, कम ग्रेड उपवन योजना सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि कई जनपदों में लीगेसी वेस्ट के निस्तारण हेतु अच्छा कार्य हो रहा है, जो सराहनीय है। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर निकायों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की गई।
नगर विकास मंत्री ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व नाले-नालियों की सफाई समय रहते पूर्ण कर ली जाए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। जहां कहीं सड़कें टूटी हों, जलभराव हो रहा हो अथवा अन्य नगरीय समस्याएं हों, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों की दैनिक निगरानी की जाए तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए।
इस दौरान प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद, सचिव अनुज झा, रविंद्र कुमार, विशेष सचिव सत्यप्रकाश पटेल, प्रवीण लक्षकार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.