TN

TotaRam News

What's Hot

ए के शर्मा का औचक निरीक्षण, लटके तारों पर जताई कड़ी नाराजगी

Table of Content

  • जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: ए के शर्मा
  • मौके से ही एमडी को फोन, दोषियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
  • वार्षिकोत्सव में जाते समय मंत्री की पैनी नजर, व्यवस्था सुधार पर जोर

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ से बलिया जाते समय गाजीपुर जनपद के महड़ौर मार्ग पर विद्युत व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे और आबादी वाले क्षेत्रों में लटके एवं अव्यवस्थित विद्युत तारों को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और इसे आमजन की सुरक्षा के साथ गंभीर लापरवाही बताया।
मंत्री ने मौके पर ही गाड़ी रुकवाकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर विद्युत तार अत्यंत नीचे झूल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इस पर उन्होंने तत्काल पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार से फोन पर बात कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्युत व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्र के सभी लटके, जर्जर एवं अव्यवस्थित तारों को तत्काल ठीक कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो, इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बताते चलें कि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री बलिया जनपद के रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में सहभाग करने जा रहे थे। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मार्ग में दिखी इस गंभीर समस्या को उन्होंने नजरअंदाज नहीं किया और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि विद्युत लाइनों के रखरखाव को प्राथमिकता पर लिया जाए, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां आबादी अधिक है या आवागमन अधिक होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए समयबद्ध कार्यवाही अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.