TN

TotaRam News

What's Hot

पूर्वांचल में बनेगी बनास डेयरी, किसानों-पशुपालकों को मिलेगा सीधा लाभ

Table of Content

  • सहकारिता से समृद्धि का संकल्प: ए.के. शर्मा ने मऊ में किया जिला सहकारी बैंक के अधिवेशन में प्रतिभाग
  • भरोसा और सहयोग से सहकारिता कभी असफल नहीं होती: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री
  • मऊ अब विकास की राह पर,शांत पानी में पत्थर मारकर लहर गिनने वालों/भटकाने वाली राजनीति से सतर्क रहने की अपील:ए के शर्मा
  • घोसी चीनी मिल को लेकर स्पष्ट संदेश—चीनी मिल का कोई बाल बांका नहीं कर सकता

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित जिला सहकारी बैंक के चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता आंदोलन की महत्ता पर जोर देते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने आनंद (गुजरात) की बनास अमूल डेयरी का उदाहरण देते हुए कहा कि सहकारिता की ताकत से किस प्रकार एक क्षेत्र आर्थिक रूप से सशक्त बन सकता है।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आनंद के जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने सहकारिता की शक्ति को बहुत करीब से देखा है। यदि पारदर्शिता, विश्वास और सहयोग की भावना के साथ कार्य किया जाए तो सहकारिता कभी असफल नहीं हो सकती।
मंत्री ने बताया कि बनारस की तर्ज पर पूर्वांचल में भी बनास डेयरी स्थापित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं और शीघ्र ही इस क्षेत्र में एक नई डेयरी स्थापित की जाएगी, जिससे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी।घोसी चीनी मिल का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि “घोसी चीनी मिल का कोई बाल बांका भी नहीं कर सकता।” उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसके लिए फंड की मांग की थी, जिसके लिए उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है।फंड मिलते ही चीनी मिल का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
मंत्री ने कुछ लोगों द्वारा विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिशों पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि “कुछ लोग शांत पानी में पत्थर मारकर लहर पैदा करने की राजनीति करते हैं।” उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी नकारात्मक राजनीति का समर्थन न करें और विकास की मुख्यधारा के साथ जुड़ें।उन्होंने यह भी बताया कि मऊ अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे कोई रोक नहीं सकता। टी-सीरीज द्वारा मऊ महादेव पर शूटिंग के लिए किया गया अनुरोध क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।मंत्री श्री शर्मा ने आश्वासन दिया कि मऊ की सहकारी समितियों के सभी ब्रांच को सुदृढ़ किया जाएगा और उनके विकास के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय लोग एकजुट होकर विचार-विमर्श करें तो बनारस की तर्ज पर मऊ में भी अमूल-बनास डेयरी की स्थापना जल्द संभव है।
कार्यक्रम में सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश के 50 जनपदों में संचालित सहकारी बैंकों में से 49 लाभ में हैं। मऊ का जिला सहकारी बैंक, जो पहले घाटे में था, अब सभी के सामूहिक प्रयास से लाभ में आ गया है और इस वित्तीय वर्ष में लगभग 50 लाख रुपये के लाभ की संभावना है। उन्होंने बताया कि जनपद में 75 हजार से अधिक सहकारिता सदस्य हैं और हर न्याय पंचायत स्तर पर समितियां सक्रिय हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पीसीएफ चेयरमैन वाल्मीकि त्रिपाठी, पूर्व विधायक विजय राजभर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी, सहकारी समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में ‘नमन’ कथक समारोह 2026: पं. लच्छू महाराज की स्मृति में ख्यातिप्राप्त कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कथक प्रस्तुतियों से यादगार बना ‘नमन’ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कला संवर्धन-संरक्षण की नीति के अनुपालन में एवं संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की प्रेरणा व मार्गदर्शन में तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं निदेशक राज कुमार की कुशल परिकल्पना एवं संयोजन में उत्तर...

अमेठी में विकसित हो रहा मलिक मोहम्मद जायसी पार्क, सूफी-कबीर पर्यटन सर्किट को मिलेगी मजबूती

आधुनिक लाइब्रेरी से 120 सीटों वाले ऑडिटोरियम तक बन रहा नया परिसर लखनऊ/अमेठी। सूफी संत और महान कवि मलिक मोहम्मद जायसी की साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमेठी जिले में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी स्मारक एवं पार्क को सूफी-कबीर सर्किट के तहत आधुनिक...

KGMU प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर समदी को FDS RCPS Glasgow की प्रतिष्ठित फेलोशिप

उत्तर भारत के पहले Oral Pathologist बने डॉ. समदी, KGMU के लिए बड़ी उपलब्धि लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ओरल पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. फहद मंसूर सामदी को दंत चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन्स ऑफ ग्लासगो (FDS RCPS Glasgow) की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।...

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

‘एक शहर, एक आवाज, 60 सेकंड: युवा रील्स के जरिए सुनाएंगे अपने शहर की कहानी लखनऊ। डिजिटल दुनिया में ‘जेन-जी’ की पसंद और उनकी आवाज संस्कृति व यात्रा के नए रुझान तय कर रही है। इसी बदलते दौर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अपने-अपने शहरों की संस्कृति, विरासत और...

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.