TN

TotaRam News

What's Hot

जैविक व प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी-प्रदर्शनी आयोजित

Table of Content

डेस्क। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केन्द्र (NCONF), गाजियाबाद द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24-25 मार्च 2026 को “दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी-सह-प्रदर्शनी” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, कृषि अधिकारियों, किसान उत्पादक संगठनों, जैव-इनपुट निर्माताओं, प्रगतिशील किसानों तथा छात्रों ने भागीदारी की।
दो दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन नई दिल्ली स्थित उर्वरक संघ के महानिदेशक डॉ. एस.के. चौधरी ने किया। उन्होंने मृदा की उर्वरता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण और उत्पादन लागत को कम करने के लिए प्राकृतिक कृषि एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने में प्राकृतिक संसाधनों की भूमिका पर बल दिया। विशिष्ट अतिथियों में मत्स्य पालन विभाग के महानिदेशक डॉ. जे.के. जेना ने मत्स्य पालन में जैविक कृषि की भूमिका पर चर्चा की और डॉ. वेलू मुरुगन ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन में प्राकृतिक संसाधनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पद्म नेक राम शर्मा ने पिछले 30 वर्षों में प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अपनी सफलता की कहानी सुनाई। तकनीकी सत्र में डॉ. रवि शंकर ने प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने में विज्ञान की भूमिका प्रस्तुत की और अन्य वक्ताओं अर्थात् प्रगतिशील किसानों ने भी प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में अपनी सफलता की कहानियाँ साझा कीं। संगोष्ठी में डीजी एफएआई एस के चौधुरी तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार साझा किए।
तकनीकी सत्र का मुख्य केंद्र प्राकृतिक खेती के पीछे का विज्ञान है, जहां सभी प्रस्तुतकर्ता 2047 -विकसित भारत के निर्माण के लिए पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साथ एकीकृत करने पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मृदा स्वास्थ्य एवं जैव-इनपुट, प्राकृतिक खेती की वैज्ञानिक तकनीकें, जैव विविधता आधारित कीट प्रबंधन, PGS-India प्रमाणन प्रणाली और जैविक उत्पादों का विपणन एवं मूल्य श्रृंखला विषयों पर चर्चा की गई। संगोष्ठी के साथ-साथ आयोजित विविध प्रदर्शनी स्टॉल में जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े विविध प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए, जिनमें बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर, स्टार्ट-अप, किसान उत्पादक संगठन और जैविक उत्पाद कंपनियां भाग लिया।
इस संगोष्ठी का उद्देश्य देश में टिकाऊ कृषि पद्धतियों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों, बाजार अवसरों तथा नीति समर्थन पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए एक राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना था। इस संगोष्ठी में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) के अंतर्गत विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा जैविक और प्राकृतिक खेती की मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए नवाचार, गुणवत्ता संवर्धन तथा बाजार एकीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया।

राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केन्द्र

राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केन्द्र, जो कि पूर्व में राष्ट्रीय जैव उर्वरक विकास केन्द्र के रूप में स्थापित हुआ था, देश में जैविक और प्राकृतिक खेती के विकास, प्रमाणीकरण तथा क्षमता निर्माण के लिए अग्रणी संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है। केन्द्र द्वारा PGS-India प्रमाणन प्रणाली, जैविक उर्वरकों की गुणवत्ता परीक्षण, किसानों और कृषि कर्मियों का प्रशिक्षण तथा ज्ञान प्रसार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

AKTU Lab on Wheels 2026: यूपी के सभी अटल और विहान आवासीय विद्यालयों में पहुंचेगी मोबाइल साइंस लैब बस, प्रमुख सचिव का बड़ा निर्देश

लखनऊ। डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम्, प्रमुख सचिव (तकनीकी शिक्षा) ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित विश्वविद्यालय की कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लिया। दौरे के दौरान उन्होंने कॉलेज और स्कूली छात्रों के लिए संचालित ‘लैब ऑन व्हील्स’ बस का अवलोकन किया। उन्होंने कुलपति डॉ. ए.के. पांडे से अनुरोध किया...

KGMU Lucknow CME 2026: विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष श्रेणी मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता गतिविधियों के अवसर पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में “विशेष श्रेणी अपशिष्ट प्रबंधन: अलगाव से परे सुरक्षा सुनिश्चित करना” पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में KGMU, SGPGI, RMLIMS, विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के संकाय सदस्यों, निवासियों, छात्रों, अस्पताल प्रशासकों और स्वास्थ्य देखभाल...

Dhamtari Watershed Development Projects Review 2026: धमतारी में वाटरशेड विकास परियोजनाओं की समीक्षा

धमतारी। भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेंद्र भूषण के नेतृत्व में ग्रामीण विकास मंत्रालय के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के धमतारी जिले के मगरलोद ब्लॉक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) के वाटरशेड विकास घटक के अंतर्गत वाटरशेड विकास परियोजनाओं का व्यापक क्षेत्र दौरा किया।प्रतिनिधिमंडल ने सुरक्षात्मक...

बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के मार्गदर्शी सिद्धांतों को संशोधित / अवक्रमित करते हुए बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना 2.0 क्रियान्वित किए जाने का प्रस्ताव तैयार करने का कार्य उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम मे ग्राम्य विकास विभाग द्वारा किया...

Kasganj Soron Teerth Tourism Development 2026: ₹22 Crore Project से धार्मिक पर्यटन और इको-टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान

आस्था, विकास और रोजगार की त्रिवेणी से पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा Kasganj लखनऊ/कासगंज।  उत्तर प्रदेश सरकार अब Kasganj जनपद स्थित पौराणिक सोरों तीर्थ क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने में जुट गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने करीब 22.22...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.