TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow में दो साल की बच्ची की जटिल रीढ़ की सर्जरी, यूपी में पहली बार हुआ ऐसा ऑपरेशन

Table of Content

आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त हुआ इलाज

लखनऊ। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। KGMU डॉक्टरों ने दो साल की बच्ची की रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। बच्ची स्पाइनल टीबी के कारण रीढ़ की गंभीर विकृति से जूझ रही थी। ऑपरेशन के दौरान रीढ़ को सीधा कर उसे स्थिर किया गया।

KGMU के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इतनी कम उम्र की बच्ची में इस तरह की स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी पहली बार की गई है। बच्ची को पहले बुखार आया था, जांच में रीढ़ की हड्डी में टीबी की पुष्टि हुई थी। इलाज के बावजूद परेशानी बढ़ने पर उसकी रीढ़ टेढ़ी होने लगी और दर्द भी बढ़ गया। परिजन उसे KGMU के हड्डी रोग विभाग लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी का फैसला लिया। ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत में सुधार है और डॉक्टर उसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

रीढ़ की गंभीर विकृति का सफल इलाज, KGMU डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि

विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की बहु-विषयक (मल्टीडिसिप्लिनरी) टीम ने मात्र दो वर्ष की बच्ची की जटिल स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। बच्ची थोरैसिक स्पाइनल ट्यूबरकुलोसिस (रीढ़ की हड्डी की टीबी) से पीड़ित थी, जिससे उसकी रीढ़ की D5 से D8 कशेरुकाएं प्रभावित हो गई थीं।

डॉक्टरों के अनुसार, एंटी-ट्यूबरकुलर दवाओं के नियमित उपचार के बावजूद बच्ची की रीढ़ में तेजी से कूबड़ (काइफोटिक डिफॉर्मिटी) विकसित हो रहा था। रीढ़ की हड्डियों को हुए नुकसान के कारण भविष्य में स्थायी विकृति, तंत्रिका तंत्र पर असर और सांस लेने में गंभीर परेशानी का खतरा बढ़ गया था। इन परिस्थितियों को देखते हुए डॉक्टरों ने प्रभावित हिस्से की सर्जरी कर रीढ़ को सीधा किया, उसे स्थिर बनाया और बच्ची की उम्र के अनुरूप विशेष उपकरणों की मदद से उसका पुनर्निर्माण किया।

KGMU की टीम ने रचा इतिहास, आयुष्मान योजना में हुआ निःशुल्क इलाज

इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व प्रोफेसर शाह वलीउल्लाह, डॉ. सैयद फैसल अफाक और प्रोफेसर विकास वर्मा ने किया। वहीं एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी प्रोफेसर बी.बी. कुशवाहा और उनकी टीम ने संभाली। सर्जरी के दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने मिलकर उपचार को सफल बनाया।

केजीएमयू के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पहली बार केवल दो वर्ष की उम्र के बच्चे की इतनी जटिल स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी की गई है। निजी या कॉरपोरेट अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी पर लगभग 10 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है, लेकिन केजीएमयू में यह पूरी प्रक्रिया आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क की गई।

इस उपलब्धि पर केजीएमयू के कुलपति ने पूरी सर्जिकल, एनेस्थीसिया, नर्सिंग और सहयोगी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय और टीमवर्क के कारण इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सका, जिससे बच्ची को बेहतर जीवन की नई उम्मीद मिली।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.