TN

TotaRam News

What's Hot

UP Culture Department: उत्तर प्रदेश के 06 जिलों में महापुरुषों और राष्ट्रनायकों की प्रतिमाएं स्थापित

Table of Content

प्रदेश में महापुरुषों की प्रतिमाओं से सजेगा सांस्कृतिक गौरव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के महापुरूषों, नायकों, भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने वाले साहित्यकारों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियां स्थापित करायी गयी है। इसमें से सूर्यकुंड अयोध्या में भगवान सूर्य नारायण की 06 फीट खड़ी सैंड स्टोन की मूर्ति, गणेश कुंड अयोध्या में भगवान गणेश की 10 फीट खड़ी सैंड स्टोन की मूर्ति, अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी की 06 फीट बैठी हुई कांस्य मूर्ति, कासगंज रेलवे पुल के पास शहीद स्थल एटा में बाबू कल्याण सिंह की 12.5 फीट खड़ी कांस्य मूर्ति तथा महमूदाबाद सीतापुर में महंत अवैद्यनाथ जी की 12.5 फीट खड़ी कांस्य मूर्ति, प्रयागराज में कमला बहुगुणा की 06 फीट कांस्य मूर्ति तथा जनपद फर्रूखाबाद के जहानगंज रोड क्षत्रीयभवन में महाराणा प्रताप जी की 12.5 फीट अश्वारोही मूर्ति स्थापित कर दी गयी है।

शिवाजी महाराज समेत महापुरुषों की प्रतिमाएं होंगी स्थापित

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि देश के नागरिकों, साहित्यकारों तथा महापुरूषों के योगदान को जीवंत बनाए रखने के लिए उनकी प्रतिमांए स्थापित करने का कार्य संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में अवंतीबाई की 12.5 फीट अश्वारोही कांस्य प्रतिमा, कालों कुआं चौराहा, बांदा में स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस मूर्ति निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार बाबू कल्याण सिंह की 12.5 फीट खड़ी कांस्य मूर्ति, कासगंज एटा का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही 12.5 फीट खड़ी कांस्य प्रतिमा तींदवारी रोड बड़ा चौराहा, बांदा में स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसी प्रकार महाराजा छत्रसाल जी की अश्वारोही 12.5 फीट कांस्य प्रतिमा बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के निकट मवई चौराहे पर स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा चौक चौराहा, लखनऊ में छत्रपति शिवाजी महाराज की 12.5 फीट खड़ी अश्वारोही कांस्य प्रतिमा के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा बाबू कल्याण सिंह जी की 12.5 फीट खड़ी कांस्य प्रतिमा जनपद बुलंदशहर नगर पंचायत, नरौरा समाधि स्थल पर लगाए जाने का प्रकरण विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अन्य महापुरूषों की प्रतिमांए विभाग द्वारा निर्मित करायी जा रही हैं। इन मूर्तियों को स्थापित करने का उद्देश्य युवापीढ़ी को उनके योगदान, कृतित्व एवं देश निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.