/ Nov 24, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

सारनाथ में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ पर उमड़ी भीड़

Table of Content

वियतनाम और श्रीलंका से पहुंचे सर्वाधिक विदेशी श्रद्धालु

सारनाथ/लखनऊ। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ आस्था के बड़े आयोजन का साक्षी बना। भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए 22 से 24 नवंबर तक मूलगंध कुटी विहार में देश-विदेश से 70 हजार से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी में इस वर्ष पिछले साल की तुलना में अधिक संख्या में लोगों ने सहभागिता की। जुलाई 2026 में सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने के बाद यहां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

सारनाथ का ऐतिहासिक मूलगंध कुटी विहार वह पावन स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश दिया था। इसे धर्मचक्र प्रवर्तन के नाम से जाना जाता है। तीन दिवसीय आयोजन का संयोजन महाबोधि सोसायटी ऑफ इंडिया के सारनाथ केंद्र ने वियतनामी बौद्ध संघ और श्रद्धालुओं के सहयोग से किया।

थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया, नेपाल से भी पहुंचे अनुयायी

प्रदर्शनी के दौरान मंदिर के गर्भगृह में स्वर्ण बुद्ध प्रतिमा के नीचे संरक्षित भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखे गए। इनके दर्शन और पूजन के लिए देश-विदेश से बौद्ध भिक्षु, विद्वान और अनुयायी पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं में वियतनाम और श्रीलंका के लोगों की संख्या सबसे अधिक रही। इनके अलावा थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया, नेपाल और जापान समेत कई देशों के बौद्ध अनुयायियों ने भी हिस्सा लिया। विभिन्न देशों से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने सारनाथ के प्रति वैश्विक बौद्ध समुदाय की अटूट आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाया।

कार्तिक पूर्णिमा पर बुद्धमय हुआ सारनाथ

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर को निकाली गई भव्य शोभायात्रा आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। शोभायात्रा में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं, भिक्षुणियों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तथागत बुद्ध के जयकारों और श्रद्धा के माहौल के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा के जरिये अनुयायियों ने भगवान बुद्ध के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और उनके संदेशों को स्मरण किया।

बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा पर ही दर्शन

उल्लेखनीय है कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ वर्ष में केवल दो बार बुद्ध पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदर्शित किया जाता है। यही वजह है कि बौद्ध समुदाय के लिए इन दोनों अवसरों का विशेष महत्व है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के समापन के बाद 24 नवंबर को पवित्र अवशेषों को पूरे सम्मान और धार्मिक विधि-विधान के साथ पुनः भगवान बुद्ध की स्वर्ण प्रतिमा के नीचे स्थापित कर दिया गया।

विश्व धरोहर बनने से बढ़ा सारनाथ का गौरव

सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में जगह मिलने के बाद इसकी अंतरराष्ट्रीय पहचान को नई मजबूती मिली है। 25 जुलाई 2026 को दक्षिण कोरिया के बुसान में विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में इसे इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया। ‘एनशिएंट बुद्धिस्ट साइट ऑफ सारनाथ’ नाम से दर्ज यह स्थल भारत की 45वीं और उत्तर प्रदेश की चौथी विश्व धरोहर संपत्ति बना। 

सारनाथ के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध- जयवीर सिंह

इस आयोजन पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बौद्ध समुदाय को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ‘कार्तिक पूर्णिमा बौद्ध समुदाय के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखती है। इस अवसर पर सारनाथ में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी ने आयोजन की महत्ता और बढ़ा दी। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं विशेषकर वियतनाम और श्रीलंका से बड़ी संख्या में अनुयायियों की भागीदारी, सारनाथ के प्रति वैश्विक बौद्ध समुदाय की गहरी आस्था का प्रमाण है। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने से इस ऐतिहासिक स्थल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ को बौद्ध तीर्थाटन और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सारनाथ में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ पर उमड़ी भीड़

वियतनाम और श्रीलंका से पहुंचे सर्वाधिक विदेशी श्रद्धालु सारनाथ/लखनऊ। सारनाथ स्थित मूलगंध कुटी विहार की 95वीं वर्षगांठ आस्था के बड़े आयोजन का साक्षी बना। भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए 22 से 24 नवंबर तक मूलगंध कुटी विहार में देश-विदेश से 70 हजार से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। तीन दिवसीय विशेष...

Varanasi 84 Ghats Audio Tour: जयवीर सिंह ने लॉन्च किया GPS आधारित ऑडियो टूर, 15 भाषाओं में सुनें काशी के घाटों का इतिहास

तकनीक और नवाचार से समृद्ध होगा काशी का पर्यटन अनुभव- जयवीर सिंह वाराणसी/लखनऊ। काशी के घाटों की ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं को जानना अब पहले से कहीं आसान होगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के लिए जीपीएस आधारित ‘वाराणसी 84 घाट ऑडियो बुक-ऑडियो टूर’ तैयार की है। इसके जरिये वाराणसी के...

काशी देव दीपावली 2026: 21 लाख दीपों से जगमगाए वाराणसी के घाट, 2100 मेड इन इंडिया ड्रोन से दिखा शिव तांडव

दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 देव कन्याओं ने की महाआरती वाराणसी/लखनऊ। वाराणसी में देव दीपावली पर मंगलवार को आस्था, परंपरा और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा के घाटों से लेकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक 21 लाख दीपों की रोशनी ने काशी को जगमग कर दिया। गंगा के...

लखनऊ के करियर डेंटल कॉलेज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी पर सीडीई कार्यक्रम, 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

आधुनिक डेंटल इम्प्लांट तकनीकों और मरीजों के बेहतर उपचार पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव लखनऊ। करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (करियर डेंटल कॉलेज) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग (Department of Prosthodontics) द्वारा इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (IPS) – उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांटोलॉजी) पर एक विशेष...

महोबा के ककुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरिया के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, बुंदेलखंड के ग्रामीण पर्यटन और संस्कृति को जाना

बुंदेलखंड की माटी ने मोहा विदेशी मेहमानों का मन लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन अब गांवों की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय आजीविका को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में महोबा जनपद के ग्रामीण पर्यटन गांव ककुन में दक्षिण कोरिया की वॉन क्वांग डिजिटल यूनिवर्सिटी के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.