TN

TotaRam News

What's Hot

KGBV उन्नाव की अर्चना देवी और निशा वर्मा बनीं बेटियों की मिसाल, योगी सरकार की पहल से क्रिकेट में बनाई पहचान

Table of Content

KGBV उन्नाव से शुरू हुआ क्रिकेट सफर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेटियों को दिए जा रहे अवसर उनके जीवन की दिशा बदल रहे हैं, इसका जीवंत उदाहरण सोमवार को राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ में देखने को मिला। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, औरास, उन्नाव से पढ़कर निकलीं दो प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अर्चना देवी और उभरती खिलाड़ी निशा वर्मा अपनी शिक्षिका पूनम के साथ राज्य परियोजना कार्यालय पहुंचीं। दोनों ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी से मुलाकात कर अपने संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य के सपनों को साझा किया।

उन्नाव की अर्चना देवी ने संघर्षों से रचा क्रिकेट इतिहास

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार में बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के माध्यम से हम वंचित वर्ग की बेटियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेल, कौशल और आत्मविश्वास का मंच भी दे रहे हैं।

अर्चना देवी और निशा वर्मा की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सरकारी विद्यालयों से भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं निकल रही हैं। उन्नाव के छोटे से गांव से निकलकर विश्व कप जीतने तक का सफर योगी सरकार की उस सोच को साकार करता है, जिसमें हर बेटी को अवसर मिले।

उन्नाव के एक छोटे से गांव में जन्मी अर्चना देवी का जीवन संघर्षों से भरा रहा। ग्रामीण परिवेश, बचपन में ही पिता का निधन, आर्थिक चुनौतियां और सामाजिक कठिनाइयों के बावजूद अर्चना ने हार नहीं मानी। वर्ष 2023 में आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य रहीं अर्चना ने बताया कि उन्हें बचपन में यह भी नहीं पता था कि क्रिकेट क्या होता है। केजीबीवी औरास में प्रवेश मिलने के बाद ही उनकी खेल प्रतिभा को पहचान मिली और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई।

निशा वर्मा का क्रिकेट सफर, KGBV से UP अंडर-19 टीम तक

इसी विद्यालय की पूर्व छात्रा निशा वर्मा आज उत्तर प्रदेश की उभरती हुई महिला क्रिकेटर हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज निशा उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और बीसीसीआई के अंडर-19 महिला घरेलू टूर्नामेंट में प्रदेश के लिए खेल चुकी हैं। अक्टूबर 2024 में उनका चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम में हुआ था। निशा ने कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ा, लेकिन लक्ष्य स्पष्ट हो तो हर बाधा पार की जा सकती है।

दोनों खिलाड़ियों ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को संदेश दिया कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। योगी सरकार बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशिक्षण, संसाधन और बेहतर मंच उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में केवल प्रतिभा और प्रदर्शन की पहचान होती है, गांव या पृष्ठभूमि से कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय केजीबीवी की शिक्षिका पूनम मैम को दिया, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना और सही दिशा दी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Rural Tourism: योगी सरकार की एग्री रूरल और गंगेग्राम टूरिज्म योजना से गांवों में बढ़ेगा रोजगार

योगी सरकार ग्रामीण पर्यटन, होम-स्टे और रोजगार को दे रही बढ़ावा लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की घोषणाओं के अनुरूप पर्यटन विभाग द्वारा एग्री रूरल एवं गंगेग्राम रूरल टूरिज्म परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के चयनित ग्रामों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य ग्रामीण संस्कृति,...

UP Excise Minister Nitin Agarwal: त्योहारों से पहले अवैध शराब और कच्ची शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में 15,809.25 करोड़ रुपए मिला राज लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की...

UP Technical Education Scheme 2026: तकनीकी डिप्लोमा युवाओं को बाट-माप मरम्मत कार्यशाला के लिए 50 हजार रुपये तक सहायता

योगी सरकार ने तकनीकी युवाओं के लिए खोले स्वरोजगार के नए द्वार लखनऊ। प्रदेश के तकनीकी डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को ‘बाट-माप उपकरणों के मरम्मत...

UP Polytechnic MoU with Adani Skills: पॉलीटेक्निक संस्थान बनेंगे इंडस्ट्री रेडी टैलेंट हब, युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंडस्ट्री रेडी स्किल्स और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे लखनऊ। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल की उपस्थिति में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में प्राविधिक शिक्षा विभाग...

UP Animal Husbandry Department Action: प्रयागराज के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित, जानें पूरा मामला

प्रयागराज मंडल के पशुपालन विभाग के अपर निदेशक पर हुई कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर प्रयागराज मण्डल में तैनात पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, डा0 अनिल कुमार को पशु चिकित्सालय, चाका प्रयागराज को आवंटित बहुउद्देशीय सचल राजकीय वाहन का स्वयं के उपयोग हेतु नियमविरूद्ध अधिग्रहण करने, अनुशासनहीनता,...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.