TN

TotaRam News

What's Hot

NHRC ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्कूल मामले का लिया स्वत: संज्ञान, मुख्य सचिव को नोटिस

Table of Content

NHRC ने छात्राओं की तलाशी और मारपीट की घटना पर लिया स्वत: संज्ञान

डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने मीडिया में प्रकाशित उस समाचार का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के लिवाली गांव स्थित एक सरकारी विद्यालय में कक्षा IX और XI की छात्राओं की दो शिक्षकों द्वारा तलाशी ली गई तथा उन्हें कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर किया गया। समाचार के अनुसार, यह घटना एक शिक्षक के 1,000 रुपये खो जाने के बाद हुई। छात्राओं के साथ शिक्षकों द्वारा मारपीट भी की गई, लेकिन उनके पास से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार में प्रकाशित तथ्यों की पुष्टि होती है, तो यह पीड़ित छात्राओं के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसलिए आयोग ने राजस्थान के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

17 जुलाई 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्राओं ने घर लौटने पर अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद अगले दिन बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंचे और घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Deoria Rojgar Mela 2026: बरहज में 28 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और ITI पास को मिलेगा नौकरी का मौका

LIC, उत्कर्ष बैंक और श्रीराम फाइनेंस में नौकरी का अवसर देवरिया। जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 9 बजे से बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज, आश्रम बरहज के सामने एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की डीएम ने की समीक्षा, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत अब तक हुई कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित आरओ, एआरओ एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी गंभीरता एवं तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रतिदिन अधिक से...

LDA Lucknow: निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी सेंट्रल लैब

LDA के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण में निर्माण सामग्री की जांच के लिए सेंट्रल लैब बनेगी। इससे थर्ड पार्टी जांच में अनावश्यक रूप से होने वाली देरी से कार्य बाधित नहीं होगा। एलडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अभियंत्रण अनुभाग की समीक्षा...

UP Agriculture Export: UP से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन फ्रोजन सब्जियों की पहली खेप रवाना

फर्रुखाबाद से हरी मटर एवं मिश्रित फ्रोजन सब्जियों की पहली निर्यात खेप कतर भेजी गई लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर 20 नवम्बर 2026 को जनपद फर्रुखाबाद से...

UP RERA Action: यूपी रेरा ने 17 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया, लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई

अलग-अलग पदों के 17 संविदा कर्मचारियों पर यूपी रेरा की कार्रवाई लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण ने अपनी कार्यप्रणाली में अनुशासन, जवाबदेही और निर्धारित नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समय पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 17 कार्मिकों को अपनी सेवा से विरत किया है। प्राधिकरण द्वारा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.