TN

TotaRam News

What's Hot

गोंडा में नकली और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, FSDA की छापेमारी में 1.13 करोड़ की दवाएं बरामद

Table of Content

कोडीन सिरप, ट्रामाडोल इंजेक्शन, अल्प्राजोलम समेत भारी मात्रा में नारकोटिक्स बरामद

लखनऊ। अवैध व नकली औषधियों के नेटवर्क पर प्रभावी रोकथाम की नीति के अंतर्गत, एकत्र अभिसूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जनपद गोंडा के बरियार पुरवा सोनार गली, बड़गांव, थाना कोतवाली नगर में 9 जनपदों के औषधि निरीक्षकों एवं स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा लगातार तीन दिनों 16, 17 एवं 18 जुलाई 2026 तक अनवरत सघन छापामार व सीजर की कार्यवाही की गई।

प्राप्त अभिसूचना के आधार पर संयुक्त टीम गोंडा – बलरामपुर रोड जयनगरा, बड़गाव में स्थित अमन फार्मास्युटिकल्स की जांच करने पहुचे परंतु जांच में फर्म निश्चित चौहद्दी पर संचालित नहीं पाई गई न ही कोई साइन बोर्ड लगा पाया गया। अतः जांच दल द्वारा पूछताछ पर फर्म के संचालक अमन कसौधन के घर पहुंची जहां अमन के भाई शिवम कसौधन पुत्र प्रमोद कसौधन, द्वारा टीम को अवगत कराया गया की वे और उनका भाई फर्म का संचालन बरियार पुरवा, भट्ठा सोनार गली ,बड़गाव में करते है जहां उनके पास औषधि संबंधी कोई लाइसेंस नहीं है। जांच के दोरान ही टीम को इनके द्वारा संचालित दो अन्य गोदाम का पता चला जो भी बिना किसी वैधानिक औषधि अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। छापे के दौरान जब टीम द्वारा इन ठिकानों पर विक्रयार्थ प्रदर्शित और भण्डारित औषधियों के वैधानिक क्रय-विक्रय अभिलेख, खरीद बिल अथवा स्टॉक रजिस्टर की मांग की गई, तो संचालक कोई भी वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत करने में पूरी तरह असमर्थ रहे।

ट्रामाडोल-अल्प्राजोलम समेत भारी मात्रा में दवाएं जब्त

तीन दिनों तक चली इस कार्यवाही में नशे के दुरुपयोग में प्रयुक्त होने वाली दवाओं एवं अन्य एलोपैथिक दवाओं का एक विशाल जखीरा बरामद कर सीज किया गया है। सीज की गई दवाओं Diptram Plus Capsules: 53,712 कैप्सूल, Ultranim-P Tablets: 14,700 टैबलेट, Proxispas Capsules: 59,256 कैप्सूल, Semplx Plus Capsules: 2,82,960 कैप्सूल Roemer Spas Capsules: 32,160 कैप्सूल,Tramadol Injection: 1,96,000 इंजेक्शन,Alzomac 0.5 Tablets (Alprazolam): 60,000 टैबलेट, Codeine Phosphate Syrups (Anrex/Onerex): 63 बोतलें (100 ml) । ज़ब्त की गई औषधियों का अनुमानित मूल्य रुपए एक करोड़ तेरह लाख रु 1,13,000,00 है तथा 19 औषधियों के नमूने जांच हेतु संगृहीत किए गए हैं, जिन्हें तत्काल राजकीय प्रयोगशाला विश्लेषण हेतु भेजा गया है । नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने तथा विवेचना के उपरांत दोषी व्यक्तियों /फ़र्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की सुसंगत धाराओं में परिवाद दाखिल किया जाएगा।

अवैध दवा कारोबार में शिवम कसौधन गिरफ्तार

गोंडा में पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके से कारोबार के मुख्य संचालकों में शामिल शिवम कसौधन पुत्र प्रमोद कसौधन, निवासी रानी बाजार, बड़गांव, गोंडा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस अवैध कारोबार का मुख्य प्रोपराइटर और सह-आरोपी अमन कसौधन पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में मनःप्रभावी दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा किया। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई जनमानस में नशे के दुरुपयोग को बढ़ावा देने वाले गंभीर अपराधों के खिलाफ की गई है। इस मामले में थाना कोतवाली नगर, गोंडा में FIR संख्या 0676, दिनांक 19 जुलाई 2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम, 1985 की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.