TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 राज्य संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के लिए ₹14.81 करोड़ जारी किए

Table of Content

प्राचीन स्मारक हमारी सांस्कृतिक चेतना के केन्द्र-जयवीर सिंह

लखनऊ। उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आने वाले राज्य संरक्षित 08 स्मारकों पर वृहद अनुरक्षण कराये जाने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में प्राविधानित कुल धनराशि 14 करोड़ 81 लाख 81 हजार 200 रुपये अवमुक्त कर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के खाते में जमा करा दी गई है। इस धनराशि से झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, शामली तथा लखनऊ में स्थित स्मारकों पर वृहद अनुरक्षण कार्य कराये जायेंगे। ये प्राचीन स्मारक हमारी सांस्कृतिक चेतना के केन्द्र हैं। साथ ही हमारी विरासत का हिस्सा हैं।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि झांसी स्थित डिमरौनी गढ़ी के वृहद अनुरक्षण कार्य के लिए 03 करोड़ 46 लाख 51 हजार 520 रुपये, ललितपुर स्थित मर्दनसिंह की बैठक में वृहद अनुरक्षण कार्य के लिए 01 करोड़ 42 लाख 65 हजार 860 रुपये, इसी जनपद के लक्षमणगढ़ मन्दिर पिपराई ललितपुर के कार्य के लिए 55 लाख 40 हजार 920 रुपये तथा रणक्षोण मन्दिर धोजारी के लिए 28 लाख 55 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।

यूपी के ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण को सरकार का बड़ा कदम

जयवीर सिंह ने बताया कि इसी प्रकार झांसी के ठाकुरपुरा गढ़ी पर वृहद अनुरक्षण कार्य हेतु स्वीकृत 4 करोड़ 88 लाख 98 हजार 80 रुपये की धनराशि, फिरोजाबाद जनपद के चन्द्रवाड़ का किला पर वृहद अनुरक्षण कार्य करने के लिए 1 करोड़ 60 लाख 69 हजार की धनराशि, शामली जनपद के प्राचनी गुम्बद पर वृहद अनुरक्षण कार्य हेतु 1 करोड़ 70 लाख 20 हजार रुपये तथा लखनऊ स्थित बड़ा शिवाला पर वृहद अनुरक्षण कार्य के लिए 88 लाख 88 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कराते हुए जैन विद्या शोध संस्थान के खाते में जमा करा दी गई है।

जयवीर सिंह ने बताया कि उपरोक्त स्मारक पुरातात्विक महत्व के हैं। इनका निर्माण अनूठी शैली में किया गया है। साथ ही स्थापत्य कला के अदभुत नमूने हैं। इनको संरक्षित कर भावी पीढ़ी को सांस्कृतिक चेतना और गौरव की अनुभूति कराना है। ये पुराने निर्माण अपने में एक लम्बा इतिहास समेटे हुए हैं। इनकों आकर्षक रूप दे कर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित करना भी है। साथ ही बुनियादी सुविधाएं सुलभ कराना है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में प्राचीन स्मारकों, किलों, धार्मिक स्थलों तथा ऐतिहासिक महत्व के भवनों को सहेजा जा रहा है, इन स्मारकों से आसपास के लोगों की स्मृति जुड़ी हुई है। इस प्रकार राज्य सरकार अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आम जनता के उपयोगार्थ प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.