TN

TotaRam News

What's Hot

वन महोत्सव: लखनऊ के नागरिकों से एक पेड़ लगाने का आह्वान

Table of Content

सौरभ नर्सरी में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव

विवेक कुमार गुप्ता।

लखनऊ। राष्ट्रव्यापी ‘वन महोत्सव – वन सप्ताह’ के समापन पर विकास भवन, इन्दिरा नगर स्थित सौरभ नर्सरी एवं प्लांट कमांडो द्वारा “वन महोत्सव संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएसआईआर – राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई), लखनऊ के निदेशक डॉ. अजीत शाशनी रहे। डॉ. शाशनी के आने से पूरे कार्यक्रम में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। इस अवसर पर डॉ. अजीत शाशनी ने शहरों में बढ़ते तापमान और प्रदूषण को कम करने में शहरी वनों और देशी प्रजातियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सौरभ नर्सरी के प्रयासों की सराहना की और नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मिशन ग्रीन रोड” का शुभारंभ रहा। इस अनूठी पहल के तहत सौरभ नर्सरी की “प्लांट कमांडो” टीम ने इन्दिरा नगर की एक रोड के हर घर के बाहर बड़े-बड़े मौलश्री के पौधे लगाए हैं।

सौरभ नर्सरी के संस्थापक सौरभ त्रिपाठी ने कहा, “हमने सिर्फ भाषण नहीं दिए। हमने अपनी रोड को ग्रीन रोड बना दिया। मौलश्री 24 घंटे ऑक्सीजन देता है और घनी छाया देता है। ये हमारी आने वाली पीढ़ी को दिया गया तोहफा है। ये सिर्फ शुरुआत है। हर महीने हम लखनऊ की एक और रोड को ग्रीन रोड बनाएंगे।”

इस कार्यक्रम में दैनिक जागरण की टीम, पर्यावरणविद, स्थानीय निवासी और ‘जागरण उद्यान प्रतियोगिता’ के विजेताओं सहित 100 से अधिक लोग शामिल हुए। सौरभ नर्सरी की तरफ से सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को निःशुल्क पौधे भी वितरित किए गए।कार्यक्रम का समापन लखनऊ को हरा-भरा बनाने के संकल्प और नर्सरी परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण के साथ हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यूपी मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना: किसानों के बच्चों को अब सालाना ₹60,000, छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

कृषि विश्वविद्यालय में 90 और महाविद्यालय में 30 विद्यार्थियों को सालाना ₹60 हजार की छात्रवृत्ति लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के मेधावी बच्चों के लिए कृषि शिक्षा में छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटें दोगुनी कर दी हैं। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय...

राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा 19-20 अक्टूबर को, दुशान्बे में 25वीं SCO बैठक में लेंगे हिस्सा

व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सहयोग पर होगी चर्चा डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस सम्मेलन में एससीओ सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग...

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.