TN

TotaRam News

What's Hot

P Tourism: ‘Visit My State’ अभियान से जुड़े युवा, बाइकर्स पहुंचे चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार

Table of Content

ईको-टूरिज्म के साथ राही टूरिस्ट बंगले की मेहमाननवाजी का भी आनंद

लखनऊ। योगी सरकार का ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान लोगों को उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रेरित कर रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को लखनऊ से करीब 35 बाइकर्स का एक समूह कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार पहुंचा। यहां पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखा और यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के राही टूरिस्ट बंगले में आतिथ्य का अनुभव किया।

यात्रा के दौरान यूपीएसटीडीसी के कर्मचारियों ने राही टूरिस्ट बंगले में पारंपरिक तरीके से बाइकर्स का स्वागत किया। यहां उन्हें चाय-कॉफी के साथ पौष्टिक नाश्ता कराया गया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने उन्हें पक्षी विहार का भ्रमण कराया, जहां उन्होंने शांत जलाशयों और वहां आने वाले स्थानीय व प्रवासी पक्षियों को देखा तथा उनके पर्यावरणीय महत्व के बारे में जानकारी ली।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “यह बेहद उत्साहजनक है कि ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान से लगातार बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। युवाओं का यह बढ़ता उत्साह अभियान की सफलता का प्रमाण है। ऐसे प्रयास न केवल उन्हें उत्तर प्रदेश के ईको-टूरिज्म स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों से जोड़ रहे हैं, बल्कि प्रदेश के विविध पर्यटन अनुभवों को करीब से जानने, समझने और प्रकृति के साथ यादगार पल बिताने का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।”

यूपीएसटीडीसी के चेयरमैन अमृत अभिजात ने कहा, “‘विजिट माई स्टेट’ अभियान लोगों को अर्थपूर्ण यात्राओं के जरिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों को फिर से जानने और देखने के लिए प्रेरित कर रहा है। ईको-टूरिज्म और बेहतर आतिथ्य को बढ़ावा देकर हम अधिक से अधिक लोगों को उत्तर प्रदेश घूमने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और टिकाऊ पर्यटन को मजबूत बना रहे हैं।”

समूह के सदस्य अमित सिंह ने कहा कि, “चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार जगह है और यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से मिला आतिथ्य इस यात्रा को और यादगार बना गया। मैं सभी लोगों से इस खूबसूरत पक्षी विहार को देखने की अपील करता हूं।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.