TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2026: लखनऊ में 3 से 5 जुलाई तक दिखेंगी 800 से अधिक आम की प्रजातियां

Table of Content

आम उत्पादकों और निर्यातकों का होगा बड़ा संगम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026′ का आयोजन 03 से 05 जुलाई, 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों को सम्मान देना और उत्तर प्रदेश की बागवानी फसलों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में स्थापित करना है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो 7 श्रेणियों और 56 वर्गों में वर्गीकृत हैं।

उत्तर प्रदेश देश में आम उत्पादन में प्रथम स्थान पर है, जहाँ 3.27 लाख हेक्टेयर में 61.96 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 26.22 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश से आम और पल्प के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में 2.63 करोड़ रूपये मूल्य का 404 मीट्रिक टन निर्यात हुआ था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 12.67 करोड़ रूपये मूल्य का 3,563 मीट्रिक टन हो गया। उत्तर प्रदेश का आम यूनाइटेड किंगडम, यूएई, सऊदी अरब, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर और रूस जैसे देशों को निर्यात किया जा रहा है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और अमरोहा में आधुनिक मैंगो पैक हाउस स्थापित किए गए हैं, जहाँ अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत आम की प्री-प्रोसेसिंग, हॉट वाटर ट्रीटमेंट और ग्रेडिंग-पैकिंग की जाती है।

बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता और आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बागवानों के लिए उन्नत बागवानी तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, कीट-व्याधि नियंत्रण और विपणन पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। पहली बार 04 जुलाई, 2026 को ‘जन भवन’, लखनऊ में ‘आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के निर्यातक, फूड प्रोसेसिंग कंपनियां और प्रगतिशील बागवान हिस्सा लेंगे। मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के बागवानी विभाग के प्रतिनिधि, बागवान और निर्यातक भी इस महोत्सव में शामिल होंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.