TN

TotaRam News

What's Hot

UP Silk Production: उत्तर प्रदेश में रेशम किसानों की आय 39% बढ़ी, MSP से मिला बड़ा लाभ

Table of Content

मंत्री राकेश सचान ने किया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश रेशम उत्पादन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बुधवार को खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने रेशम निदेशालय, गोमतीनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विस्तार एवं पीसीएसएफ के अध्यक्ष कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से रेशम किसानों के जीवन में समृद्धि और आत्मनिर्भरता का नया दौर शुरू हुआ है।

मंत्री सचान ने बताया कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार शहतूती, टसर एवं एरी सेक्टर की सभी फसलों के ककून पर एमएसपी लागू की गई है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिला है। वर्ष 2026-27 की शहतूती सेक्टर की ग्रीष्म फसल में 410324 कि.ग्रा. कोया का उत्पादन हुआ, जिसे किसानों ने 970.96 लाख रुपए में बेचा। यह पिछले वर्ष 2025-26 की तुलना में 273.44 लाख रुपए अधिक है। यानी रेशम किसानों की आय में 39 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है।

8 प्रगतिशील कीटपालकों को मिला प्रशस्ति पत्र और शॉल

इस उपलब्धि का उत्सव मनाते हुए मंत्री राकेश सचान एवं अपर मुख्य सचिव बी. एल. मीणा ने ग्रीष्म फसल, 2026 में सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाले 08 प्रगतिशील कीटपालकों को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गोरखपुर से सत्य प्रकाश सिंह एवं ब्रम्हदेव, गोण्डा से रेनू एवं ठकुराईन वर्मा, लखीमपुर से रामचन्द्र एवं कृष्ण कुमार तथा बहराइच से साहब दयाल एवं मालती शामिल रहे।

समीक्षा बैठक में मंत्री सचान ने कहा कि योगी सरकार का संकल्प है कि हर योजना का लाभ पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र किसान तक पहुंचे। उन्होंने निर्देश दिए कि लाभार्थी चयन जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में हो और प्रत्येक लाभार्थी का नाम, मोबाइल नंबर व दी गई सहायता का पूरा ब्यौरा तैयार कर भौतिक सत्यापन कराया जाए। इससे योजनाओं में शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

मंत्री सचान ने कहा कि रेशम क्षेत्र को तकनीक से जोड़कर और गुणवत्तापूर्ण सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी रेशम उत्पादक राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए नए और योग्य आपूर्तिकर्ताओं को अवसर देकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जाएगा। रेशम फार्मों की भूमि का अभिलेखीकरण, नर्सरी विकास, पौधारोपण और किसान समितियों को सक्रिय करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार की दूरदर्शी नीतियों, एमएसपी की सुरक्षा और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जैसी सुविधाओं से रेशम उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि होगी। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.