TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में उर्वरक कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, योगी सरकार ने बढ़ाई छापेमारी

Table of Content

किसान सुगमतापूर्वक उर्वरक प्राप्त करने के लिए शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई व रोपाई हेतु किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए सरकार भारत सरकार के निरंतर संपर्क में रहकर आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

वर्तमान में प्रदेश में 15.66 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 5.28 लाख मीट्रिक टन डी०ए०पी०, 4.98 लाख मीट्रिक टन एन०पी०के०, 3.97 लाख मीट्रिक टन एस०एस०पी० एवं 1.14 लाख मीट्रिक टन एम०ओ०पी० उपलब्ध है। सहकारिता क्षेत्र में 6.04 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 2.89 लाख मीट्रिक टन डी०ए०पी० व 1.60 लाख मीट्रिक टन एन०पी०के० तथा निजी क्षेत्र में 9.61 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 2.39 लाख मीट्रिक टन डी०ए०पी० व 3.38 लाख मीट्रिक टन एन०पी०के० मौजूद है। वर्तमान में प्रतिदिन औसत 15,251 मीट्रिक टन यूरिया, 3,141 मीट्रिक टन डी०ए०पी० एवं 1,094 मीट्रिक टन एन०पी०के० की खपत किसानों द्वारा की जा रही है।

बरेली, कानपुर और प्रयागराज में यूरिया का बड़ा भंडार

मण्डलवार उपलब्धता के तहत लखनऊ में सर्वाधिक 1,68,813 मीट्रिक टन यूरिया, 51,728 मीट्रिक टन डी०ए०पी० और 58,897 मीट्रिक टन एन०पी०के० उपलब्ध है। इसके अलावा बरेली में 1,34,275, कानपुर में 1,22,456 तथा प्रयागराज में 1,19,656 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक है। आगरा मण्डल में 40,046 मीट्रिक टन डी०ए०पी० और कानपुर में 62,009 मीट्रिक टन एन०पी०के० मौजूद है। सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, झाँसी, चित्रकूट, वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और अयोध्या मण्डलों के सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में भी पर्याप्त खाद आरक्षित है।

सरकार ने किसानों से अपनी कृषित भूमि या बैनामा के अनुसार शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया है ताकि फसलों की आवश्यकतानुसार सुगमतापूर्वक उर्वरक मिल सके। साथ ही आग्रह किया है कि आगामी फसलों के लिए पहले से उर्वरकों का अनावश्यक भण्डारण न करें, जिससे सभी किसानों को जरूरत के समय पर्याप्त खाद मिलती रहे। उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग और टैगिंग रोकने के लिए प्रदेश में सतत निगरानी रखी जा रही है। 01 अप्रैल, 2026 से 30 जून, 2026 तक कुल 4,091 छापे मारे गए, जिनमें 75 नमूने ग्रहित किए गए, 85 लाइसेंस निलंबित व 30 निरस्त किए गए, 1 दुकान पर बिक्री प्रतिबंधित हुई, 460 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा 28 एफ०आई०आर० दर्ज की गई।

यूपी में उर्वरक कालाबाजारी पर 28 एफआईआर दर्ज

इस अवधि में दर्ज 28 एफ०आई०आर० के तहत गोण्डा और बस्ती में अनुदानित यूरिया का प्रयोग ‘डेफ’ में करने तथा अमरोहा में बिना प्राधिकार पत्र बिक्री पर कार्रवाई हुई। मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में स्टॉक भिन्नता, अवैध डायवर्जन व सचिव द्वारा कालाबाजारी के मामले पकड़े गए। बुलन्दशहर में इफको यूरिया की तस्करी व फर्जी वितरण, बागपत में बोरी में कम वजन व हेराफेरी, शाहजहांपुर में अंतर्जनपदीय वितरण तथा सहारनपुर व सिद्धार्थनगर में पी०ओ०एस० मशीन स्टॉक में भिन्नता के कारण मुकदमे दर्ज हुए। महाराजगंज, कुशीनगर, बिजनौर, सम्भल, हापुड़, श्रावस्ती और एटा में भी यूरिया व डी०ए०पी० की तस्करी, अवैध भण्डारण तथा बिना चौहद्दी वाले गोदाम में स्टॉक रखने पर सख्त कार्रवाई की गई है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

APEDA ने जम्मू-कश्मीर से यूएई (दुबई-अबू धाबी) को चेरी और बेर की पहली निर्यात खेप भेजी

कश्मीर के शोपियां और पुलवामा के स्टोन फ्रूट्स से किसानों की आय में वृद्धि डेस्क। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) ने जम्मू एवं कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी (उच्च घनत्व वाली यूरोपीय...

देवरिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार और 8 लाख का चोरी का माल बरामद

देवरिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो चोर गिरफ्तार संजय मिश्र। देवरिया। जीआरपी थाना देवरिया और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 8 लाख रुपये का चोरी का सामान और 89,569 रुपये नकद बरामद हुआ। सीओ जीआरपी...

E20 Ethanol Blended Petrol: उद्योग विशेषज्ञों ने बताया सुरक्षित और हाई-परफॉर्मेंस ईंधन

विशेषज्ञों ने कहा—पुरानी गाड़ियों पर टेस्टिंग के बाद ही लागू किया गया ईंधन नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भारी उद्योग मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ मिलकर नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें ऊर्जा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञों ने ई20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम के...

हज-2026 अपडेट: यूपी हज कमेटी ने हवाई किराये की शेष राशि 13 जुलाई तक जमा करने के दिए निर्देश

हवाई किराये की बकाया राशि SBI/Union Bank में जमा करें लखनऊ। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के सचिव/कार्यपालक मोहम्मद तारिक ने सकुर्लर-42 दिनांक 03 जुलाई जारी किया है जिसमें हज-2026 के हज यात्रियों को सर्कुलर-39 दिनांक 28 अप्रैल, 2026 के कम में तत्समय मध्य पूर्व में संकट से उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों के दृष्टिगत अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय,...

UP आम महोत्सव 2026 लखनऊ: बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में दिखा उत्साह, 27 बच्चों ने लिया हिस्सा

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में होगा समापन व पुरस्कार वितरण लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में आयोजित आम प्रदर्शनी के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों के लिए बेहद आकर्षक और आनंदमयी ‘आम खाने की प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। योगी सरकार की पहल पर हो रहे आम महोत्सव-2026 में 08 वर्ष से...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.