TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश के 8 नवसृजित राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा, उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

Table of Content

विश्वविद्यालय बनेंगे क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और नवाचार के केंद्र : उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में नवसृजित आठ राज्य विश्वविद्यालयों की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालयों के निर्माण कार्य, शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों, पद सृजन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति, बजट, मान्यता, संबद्धता तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक विश्वविद्यालयों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। नवस्थापित विश्वविद्यालय केवल शिक्षा के केंद्र नहीं होंगे, बल्कि क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन, शोध एवं नवाचार के नए आयाम स्थापित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय उत्पाद के अनुरूप रोजग सृजन के कोर्स संचालित किया जाए।

भूमि, भवन और प्रशासनिक समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

बैठक के दौरान भदोही, शाहजहाँपुर, अलीगढ़, सहारनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, मुरादाबाद एवं बलरामपुर स्थित नवसृजित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं अधिकारियों ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। समीक्षा में कई विश्वविद्यालयों में निर्माण कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाए जाने के साथ ही कुछ स्थानों पर भूमि, विद्युत, सड़क, जल निकासी, भवन निर्माण तथा प्रशासनिक स्वीकृतियों से जुड़ी समस्याएँ भी सामने आईं। उच्च शिक्षा मंत्री ने इन सभी मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

मंत्री उपाध्याय ने कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जनता के हित में संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दे रही है, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भवनों की थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच कराने, संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्तियों की भी समीक्षा की गई। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी स्वीकृत पदों को एक साथ भरने के बजाय आवश्यकता के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से नियुक्तियाँ की जाएँ। जहाँ तत्काल आवश्यकता हो, वहाँ गेस्ट फैकल्टी एवं सेशन प्रोफेसरों की नियुक्ति कर नियमित शिक्षण कार्य प्रारम्भ कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी धन का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं आवश्यकता के अनुरूप किया जाए।

UP विश्वविद्यालयों में विस्तार और विकास पर मंत्री का फोकस

उन्होंने विश्वविद्यालयों से भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक भूमि उपलब्ध कराने के प्रयास करने, परिसर के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने तथा कृषि, विज्ञान, इंजीनियरिंग, मनोविज्ञान सहित विभिन्न विषयों के विस्तार की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्थानीय अर्थव्यवस्था, कौशल विकास और नवाचार के केंद्र बनें तथा उद्योगों एवं स्थानीय संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा दें।

समीक्षा में यह भी अवगत कराया गया कि अधिकांश विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप कार्यवाही जारी है। कई विश्वविद्यालयों में निर्माण का प्रथम चरण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के प्रस्तावों पर कार्रवाई प्रगति पर है। विभिन्न विश्वविद्यालयों में पद सृजन, बजट स्वीकृति, समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन, महाविद्यालयों की संबद्धता तथा यूजीसी, बीसीआई, एनसीटीई सहित विभिन्न नियामक संस्थाओं से मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।

बैठक के समापन पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि शासन विश्वविद्यालयों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है और सभी आवश्यक सहयोग समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कुलपतियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालयों को उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित करें, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकसित एवं ज्ञान-आधारित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ और सहारनपुर की यूनिवर्सिटी का प्रधानमंत्री जी के द्वारा उद्घाटन प्रस्तावित है। बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, प्रमुख सचिव एम. पी. अग्रवाल, सचिव अमृत त्रिपाठी, विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.