TN

TotaRam News

What's Hot

Border Roads Organisation (BRO) के Project Brahmank ने मनाया 16वां स्थापना दिवस

Table of Content

डेस्क। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की परियोजना ब्रह्मांक ने 29 जून को अरुणाचल प्रदेश के राणाघाट में अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया। इस क्षेत्र में यह रणनीतिक अवसंरचना और सम्पर्क के विकास के लिए समर्पित सेवा के पंद्रह वर्षों का प्रतीक है। यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के सियांग, पूर्वी सियांग, पश्चिमी सियांग, ऊपरी सियांग और शि-योमी जिलों के साथ-साथ असम के धेमाजी जिले के कुछ हिस्सों में रणनीतिक सड़क अवसंरचना के विकास और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है।

इस परियोजना को 811 कि.मी. सड़कों और लगभग 86 पुलों के रखरखाव और विकास का दायित्व सौंपा गया है। इसमें पुलिया से लेकर बड़े स्टील और मेहराबदार पुल शामिल हैं। इसकी कुछ प्रमुख इंजीनियरिंग उपलब्धियों में सियोम नाले पर बना 100 मीटर लंबा स्टील मेहराबदार पुल और अलोंग-यिंगकिओंग रोड पर सिमांग नाले पर बना 165 मीटर लंबा पीएससी पुल शामिल हैं।

ब्रह्मांक परियोजना ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। इसमें सियांग और सियोम घाटियों पर कुल 390 मीटर की लंबाई वाले 13 पुलों का उद्घाटन और राष्ट्रीय राजमार्ग डबल लेन (एनएचडीएल) के मानकों के अनुसार 61 कि.मी. सड़कों का पक्कीकरण शामिल है। इस परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और रणनीतिक अवसंरचना को मजबूत करने के लिए हेलीपैड भी विकसित किए गए हैं।

16वें स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में मुख्यालय और टास्क फोर्स के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने और कर्मियों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए सैनिक सम्मेलन, सैनिकों के बीच संवाद और बड़ा खाना/मेस जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के राणाघाट में 29 जून, 2011 को शुरू हुई यह परियोजना 3 दिसंबर, 2011 को पूरी तरह से चालू हो गई। ऊबड़-खाबड़ भूभाग, लगातार बारिश, खराब संपर्क और सीमित अवसंरचना जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद, यह परियोजना सशस्त्र बलों को रणनीतिक और परिचालन संपर्क प्रदान करने के साथ-साथ दूरदराज के गांवों को राष्ट्रीय मुख्यधारा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप,...

UPTET 2026 Answer Key: यूपी-टीईटी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में एवं...

यूपी कोटेदारों की 13 सूत्रीय मांगों पर खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम लखनऊ। प्रदेश के कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। विभिन्न कोटेदार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज पाण्डेय से बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में...

आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती पर कवियों का सम्मान समारोह आयोजित

काव्य कला साधक ‘विभोर’ की स्मृति में कवियों का हुआ सम्मान लखनऊ। काव्य कला संगम संस्था के तत्वावधान में आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90 वीं जयंती पर यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हरिशंकर मिश्रा थे। प्रोफेसर हरि शंकर ने कहा कि विभोर जी का...

UP में नकली दवाओं पर बड़ा एक्शन, लखनऊ की 25 दवा फर्मों पर छापेमारी

52 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में काउंटरफीट और स्पूरियस दवाओं के पूरे नेटवर्क व सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में लखनऊ में 06 जुलाई 2026 की रात को मेट्रो स्टेशन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.