TN

TotaRam News

What's Hot

UPCATET 2026 Result घोषित, बांदा कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की टॉपर्स लिस्ट

Table of Content

काव्य मसीह बनीं UG टॉपर, शिवम यादव ने PG में किया टॉप

लखनऊ। बांदा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए UPCATET-2026 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम आज प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हाथों उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की उपस्थिति में जारी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, उन्होंने पूरी शुचिता और पारदर्शी तरीके से परीक्षा का कुशल संचालन करने तथा समयबद्ध ढंग से परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एसवीएस राजू और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से बधाई दी।

इस वर्ष UPCATET-2026 का आयोजन बाँदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बाँदा द्वारा सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस बार प्रवेश परीक्षा प्रदेश के कुल 12 जनपदों में आगामी 17 एवं 18 जून को आयोजित की गयी थी। इसमें 17 जून को आयोजित हुई स्नातक (यूजी) प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 27 केंद्र तथा 18 जून को आयोजित हुई परास्नातक (पीजी), पीएचडी एवं एमबीए की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए थे।

इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 18,827 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 90 प्रतिशत यानी कुल 16,349 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इस उपस्थित संख्या में से कुल 14,802 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा क्वालीफाई की है। सफल होने वाले कुल अभ्यर्थियों में 73 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थी तथा 27 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

विभिन्न स्तरों पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों का विवरण देते हुए बताया गया कि स्नातक (यूजी) स्तर पर कंकरखेड़ा, मेरठ की काव्य मसीह ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि कन्नौज की प्राची द्विवेदी ने द्वितीय और रामपुर के मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परास्नातक (पीजी) स्तर पर बलिया के शिवम यादव ने प्रथम स्थान और उन्नाव की आस्था यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, पीएचडी स्तर पर मऊ के अमन सिंह ने प्रथम स्थान तथा मथुरा के अभिषेक गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय और अपने जिले का मान बढ़ाया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.