TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में नई VBG राम जी योजना 2026: ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मिलेगी नई गति

Table of Content

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी वी.बी.जी. राम जी योजना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर वी.बी.जी. राम जी (विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन – ग्रामीण) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी पूरी कर ली है। योजना 1 जुलाई 2026 से पूरे देश सहित उत्तर प्रदेश में भी लागू हो जाएगी। केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के अनुपालन मे ग्राम्य विकास विभाग मुख्यालय द्वारा सभी जनपद, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा से संबंधित साइन बोर्ड, सूचनापट्टिकाओं आदि को अपडेट कर “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना, उत्तर प्रदेश” नाम अंकित करने के निर्देश दे दिये हैं।

2 जुलाई 2026 को राज्यव्यापी जन सम्मेलन लॉन्च इवेंट कार्यक्रम निर्धारित दिशा निर्देशो के अनुरूप होगा। 2 जुलाई 2026 को तिरुपति, आंध्र प्रदेश में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर योजना का शुभारंभ होगा। इसके अनुरूप उत्तर प्रदेश में भी प्रत्येक विकास खण्ड की 02 ग्राम पंचायतों में जन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जन सम्मेलन में योजना के अंतर्गत कार्यों का शुभारंभ करना, निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, श्रमिकों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं स्थानीय समुदाय के साथ जन सम्मेलन आयोजित होगा। प्रस्तावित कार्यों एवं विकसित ग्राम पंचायत योजना का प्रदर्शन किया जाएगा। विकसित भारत- जी राम जी योजना की मुख्य विशेषताओं, लाभों एवं 125 दिनों के रोजगार गारंटी पर प्रचार सामग्री (पोस्टर, बैनर, स्टैंडी) का प्रदर्शन करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश में कुल 10,000 कार्य 2 जुलाई को शुरू किए जाएंगे। सर्वाधिक कार्य शुरू करने वाले जनपदों में आजमगढ़ (342), जौनपुर (337), गाज़ीपुर (326), सीतापुर (319) आदि शामिल हैं।

बता दें कि योजना का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी को मजबूत करना है,आजीविका संवर्धन एवं विकसित ग्राम पंचायतों का निर्माण करना,पारदर्शिता, डिजिटल प्रणाली एवं विकेन्द्रीकृत योजना बनाना है। आयुक्त,ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी ने सभी मुख्य विकास अधिकारियों/अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयकों को निर्देश दिये है कि जन सम्मेलन का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप,...

UPTET 2026 Answer Key: यूपी-टीईटी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में एवं...

यूपी कोटेदारों की 13 सूत्रीय मांगों पर खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का बड़ा एक्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम लखनऊ। प्रदेश के कोटेदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर शासन स्तर पर गंभीरता दिखाई जा रही है। विभिन्न कोटेदार संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री मनोज पाण्डेय से बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में...

आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90वीं जयंती पर कवियों का सम्मान समारोह आयोजित

काव्य कला साधक ‘विभोर’ की स्मृति में कवियों का हुआ सम्मान लखनऊ। काव्य कला संगम संस्था के तत्वावधान में आचार्य रामदेव लाल ‘विभोर’ की 90 वीं जयंती पर यूपी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हरिशंकर मिश्रा थे। प्रोफेसर हरि शंकर ने कहा कि विभोर जी का...

UP में नकली दवाओं पर बड़ा एक्शन, लखनऊ की 25 दवा फर्मों पर छापेमारी

52 संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य में काउंटरफीट और स्पूरियस दवाओं के पूरे नेटवर्क व सप्लाई चेन को जड़ से उखाड़ने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के क्रम में लखनऊ में 06 जुलाई 2026 की रात को मेट्रो स्टेशन...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.