TN

TotaRam News

What's Hot

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत सम्मेलन को किया संबोधित

Table of Content

‘नशे को ना’ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बने : उपराष्ट्रपति

डेस्क। भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नागरिक समाज से नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध लड़ाई व्यक्तियों से शुरू होनी चाहिए और यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बने।

राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरजीयूएचएस) द्वारा स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो और दिशा बोध फाउंडेशन के सहयोग से विश्वविद्यालय के 31वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित नशा मुक्त भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि शैक्षिक उपलब्धि, उत्पादकता, सामाजिक सामंजस्य और राष्ट्रीय विकास के लिए भी खतरा है। आरजीयूएचएस को उसके स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए, उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान और सार्वजनिक स्वास्थ्य में विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण योगदान और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित स्वास्थ्य पेशेवरों की पीढ़ियों को तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय की प्रशंसा की।

सी.पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु, कर्नाटक और अंततः पूरे भारत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने वाले विद्यार्थियों की विशाल सभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “नशा मुक्त भारत” का अर्थ केवल मादक पदार्थों का उपयोग नहीं करना नहीं है बल्कि स्वस्थ विकल्पों, सूचित निर्णयों, सहायक परिवारों और सशक्त समुदायों को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यक्तियों का अपने मन पर पूर्ण नियंत्रण होना चाहिए और कहा कि जब नशा मन पर हावी हो जाता है तो व्यक्ति अपने जीवन पर से नियंत्रण खो देता है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि नशे की लत के कारण खोई हर युवा जिंदगी राष्ट्रीय क्षमता की हानि है। उन्होंने छात्रों, विशेष रूप से भावी डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों, मनोवैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों से आग्रह किया कि वे जागरूकता के दूत बनें और मादक पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के लिए रोकथाम, उपचार, अनुसंधान और प्रमाण-आधारित नीति निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं।

व्यसन चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार विज्ञान और समुदाय-आधारित उपायों में अधिक शोध की मांग करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रमाण ही कार्रवाई का मार्गदर्शन करें और शोध ही नीति का आधार बनें। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन संबंधी विकारों से निपटने में प्रौद्योगिकी, परामर्श सेवाओं और सहकर्मी सहायता नेटवर्क के उपयोग के महत्व के बारे में भी बताया। नशामुक्त शिक्षण संस्थानों पर अपने निरंतर जोर का उल्‍लेख करते हुए, श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में उन्होंने लगातार नशामुक्त परिसरों की वकालत की है। दिल्ली विश्वविद्यालय में इस वर्ष की शुरुआत में शुरू किए गए नशामुक्त परिसर अभियान और ई-प्रतिज्ञा मंच का उल्‍लेख करते हुए उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि इस पहल ने नशामुक्त परिसर वातावरण बनाने में योगदान दिया है।

इस अवसर पर, उपराष्ट्रपति ने कर्नाटक में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शिशुओं को पोलियो की दवाई पिलाई। उन्होंने राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपतियों को विश्वविद्यालय के विकास और उन्नति में वर्षों से किए गए उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सैयद अब्दुल नजीर, कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. शरण प्रकाश आर. पाटिल, कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री यू.टी. खादर फरीद, आरजीयूएचएस के कुलपति डॉ. भगवान और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.