TN

TotaRam News

What's Hot

JEECUP काउंसलिंग 2026: उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन प्रवेश काउंसलिंग 25 जून से शुरू

Table of Content

राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निकों में बने सहायता केंद्र

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं अन्य पाठ्यक्रमों (फार्मेसी पाठ्यक्रम को छोड़कर) की ऑनलाइन काउंसलिंग 25 जून, 2026 से प्रदेश स्तर पर प्रारंभ की जा रही है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश की कुल 365 पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 156 राजकीय (Government), 18 अनुदानित (Aided), 29 पी.पी.पी. (PPP) मॉडल एवं 162 निजी (Private) क्षेत्र की पॉलीटेक्निक संस्थाएं सम्मिलित हैं, जिनकी कुल प्रवेश क्षमता 1,20,984 है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से घोषित परिणाम में अर्ह (Qualified) पाए गए अभ्यर्थी इस ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र हैं।

समस्त अर्ह अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे समय सारणी के अनुसार काउंसलिंग पोर्टल jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। मनपसंद संस्थान और पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए अभ्यर्थी पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में विकल्पों (Choices) का चयन करें।

अभ्यर्थी अपने जनपद में स्थित राजकीय एवं अनुदानित पॉलीटेक्निकों में स्थापित सहायता केन्द्रों पर जाकर काउन्सिलिंग सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर काउन्सिलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। काउंसलिंग से जुड़ी विस्तृत समय-सारणी, दिशा-निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारियां परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.