TN

TotaRam News

What's Hot

Indian Navy Eastern Fleet: INS Udaygiri और INS Kavaratti ने हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम से किया प्रस्थान

Table of Content

INS उदयगिरि और कवरत्ती ने पूरा किया बंदरगाह दौरा

Totaram.news. भारतीय नौसेना के पोत उदयगिरि और कवरत्ती, पूर्वी बेड़े (एफओसीईएफ) के फ्लेग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल आलोक आनंद के कमान के तहत, दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में आगे की तैनाती के लिए अपनी नौसैनिक यात्रा पूरी करने के बाद 24 जून 2026 को वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी से रवाना हुए।

एफओसीईएफ ने हो ची मिन्ह सिटी पीपुल्स कमेटी और वियतनामी पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और समुद्री सहयोग, पेशेवर सहभागिता व क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह भी शामिल था, जहां एफओसीईएफ ने आईएनएस उदयगिरि और आईएनएस कवरत्ती के कमांडिंग अधिकारियों के साथ इस दूरदर्शी नेता की स्थाई विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस बंदरगाह प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना और वियतनाम पीपुल्स नेवी के कर्मियों ने कई तरह के पेशेवर वार्ताओं और द्विपक्षीय अभ्यासों में भाग लिया। इसमें दोनों नौसेनाओं को परिचालन अनुभवों को साझा करने और समुद्री सुरक्षा व सुरक्षित समुद्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईएनएस कवरत्ती पर एक संयुक्त योग सत्र भी आयोजित किया गया था। इस यात्रा के दौरान आईएनएस उदयगिरि पर वियतनाम में भारत के राजदूत के साथ-साथ वियतनाम पीपुल्स नेवी के प्रतिनिधियों, राजनयिक समुदाय के सदस्यों और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ मेजबानी की गई।

भारत और वियतनाम आपसी विश्वास, सामान हितों और दोनों देशों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित एक ‘उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ साझा करते हैं। यह बंदरगाह यात्रा भारत सरकार की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ तथा महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के विजन को दोहराती है और क्षेत्र के मित्र देशों के साथ रचनात्मक समुद्री सहयोग और सहभागिता एवं सहयोग के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.