TN

TotaRam News

What's Hot

Organ Donation India: देश में 5 लाख से अधिक अंगदान प्रतिज्ञाएं दर्ज, NOTTO ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

Table of Content

Organ Donation India अभियान को मिली बड़ी सफलता

Totaram.news. देश में अंगदान आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारत में 5 लाख से अधिक अंगदान प्रतिज्ञाएँ दर्ज की गई हैं। यह उपलब्धि अंग एवं ऊतक दान के जीवनरक्षक उद्देश्य के प्रति नागरिकों में बढ़ती जागरूकता, संवेदनशीलता और सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अब अधिक से अधिक लोग अंगदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा के रूप में स्वीकार कर रहे हैं, जो प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को दूसरा जीवन प्रदान करता है। साथ ही, यह स्वैच्छिक अंग एवं ऊतक दान को बढ़ावा देने तथा जागरूक भागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की संस्कृति विकसित करने के लिए भारत सरकार के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता भी है।

NOTTO ने नागरिकों का जताया आभार

इस अवसर पर नेशनल आर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (एनओटीटीओ) के निदेशक डा. अनिल कुमार ने अंगदान अभियान को देशभर के नागरिकों के व्यापक समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों, स्वास्थ्यकर्मियों, शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया संगठनों तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं की सराहना की, जिन्होंने जागरूकता फैलाने और जनसमर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अनिल कुमार ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों के निरंतर सहयोग और प्रतिबद्धता की सराहना की।

सरकार, जन-जागरूकता बढ़ाने, संस्थागत क्षमताओं को सुदृढ़ करने तथा अंग प्रत्यारोपण प्रणाली को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान देकर अंग एवं ऊतकों की मांग और उपलब्धता के बीच की खाई को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देशभर में अंग प्रत्यारोपण की प्रक्रिया नैतिक, समानतापूर्ण, पारदर्शी और रोगी-केंद्रित (Patient-Centric) बनी रहे, ताकि प्रत्येक पात्र मरीज को निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके।

मन की बात से बढ़ा अंगदान के प्रति जागरूकता

हाल के वर्षों में देश में अंगदान आंदोलन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से किए गए प्रेरणादायक आह्वानों से नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अपने अनेक संबोधनों में अंगदान के जीवन-परिवर्तनकारी महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से इस महान और मानवीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है। उनके इस संदेश ने देश में अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया और जीवन बचाने तथा जीवन की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से एक व्यापक राष्ट्रीय जन-आंदोलन को बल मिला है।

इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए आधार-आधारित अंगदान प्रतिज्ञा पंजीकरण पोर्टल notto.abdm.gov.in ने पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ, सुरक्षित और पारदर्शी बना दिया है। इस पोर्टल के माध्यम से देशभर के नागरिक आसानी से अंगदान की प्रतिज्ञा दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनभागीदारी को बढ़ावा मिला है और अंगदान व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि अंग एवं ऊतकों की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए समन्वित एवं सहयोगात्मक प्रयासों की सफलता को भी दर्शाती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.