TN

TotaRam News

What's Hot

ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में 14 सिटी पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ किया

Table of Content

अब मिलेंगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं

लखनऊ। गुणवत्तापरक इलाज उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जनपद लखनऊ में मई माह से सिटी पॉलीक्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत जनपद के 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यू-पीएचसी) को उच्चीकृत कर सिटी पॉलीक्लिनिक के रूप में विकसित किया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी।
औरंगाबाद पीएचसी में फीटा काटकर उच्चीकृत 14 सिटी पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण कर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञों द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश में यह योजना शुरू की गई है। फिलहाल केवल नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों कर यह सुविधाएं दी जाएंगी। निकट भविष्य में सभी सीएचसी पर भी यह योजना लागू कर दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक में सभी कार्यदिवसों पर आवश्यकता के अनुसार रोस्टर तैयार कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आने वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार हेतु पॉलीक्लिनिक के लिए रेफर किया जा सकेगा।

यह सुविधाएं मिलेंगी

पॉलीक्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी) रोग, त्वचा रोग, सामान्य चिकित्सा (जनरल फिजिशियन), नेत्र रोग तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां पर ऑन कॉल तथा बैठने वाल विशेषज्ञ चिकित्सकों को कार्यदिवसों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।
इन विशेष केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सुविधा, 63 प्रकार की डायग्नोस्टिक जांच सेवाएं तथा 195 प्रकार की आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मरीजों को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पॉलीक्लिनिक में स्टाफ नर्स, ऑप्टोमेट्रिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट तथा इंटीग्रेटेड काउंसलर की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

इन केंद्रों का हुआ उच्चीकरण

बरावन कलां, वृंदावन, भरवारा, जियामऊ, पिपराघाट, जानकीपुरम, आईआईएम, खड़गापुर, जरहरा, औरंगाबाद, नादरगंज, नाका, न्यू हैदरगंज, और छितवापुर शहरी परिवार कल्याण केंद्र।

आयुष्मान कार्ड-पोषण पोटली वितरित

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कीं। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय तम्बाकू रोग नियंत्रण कार्यक्रम के स्टाल पर भी डिप्टी सीएम ने भ्रमण किया।

कार्यक्रम में विधायक ओपी श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक, परिवार कल्याण डॉ. एचडी अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ डॉ. एनबी सिंह जी, महानिदेशक, प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे की एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.