TN

TotaRam News

What's Hot

UP Revenue Department: जनता को न लगाने पड़ें सरकारी दफ्तरों के चक्कर, सुरेंद्र दिलेर ने दिए निर्देश

Table of Content

योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति पर की समीक्षा

लखनऊ। प्रदेश में राजस्व विभाग को अधिक प्रभाव और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एनेक्सी भवन में राजस्व विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यमंत्री (राजस्व) सुरेंद्र दिलेर ने की। इस दौरान विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जनहित से जुड़े मामलों के तुरंत निस्तारण पर जोर

बैठक में भूमि संबंधी विवादों, चकबंदी कार्यों, भू-अध्याप्ति परियोजनाओं, राजस्व अभिलेखों के अद्यतन, लंबित प्रकरणों के निस्तारण और आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यमंत्री श्री सुरेंद्र दिलेर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाएं।

जनता को न लगाने पड़ें सरकारी दफ्तरों के चक्कर

राज्यमंत्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राजस्व विभाग को तकनीक-सक्षम, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक राजस्व सेवा निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध हो।

सुशासन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम

बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और लंबित मामलों की जानकारी प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान कार्यों में तेजी लाने, समन्वय बढ़ाने तथा जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश जारी किए गए। बैठक में राजस्व परिषद, राहत आयुक्त कार्यालय, चकबंदी विभाग, भू-अध्याप्ति निदेशालय और अन्य संबंधित इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार, ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार

मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लखनऊ/मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब मां विंध्यवासिनी मंदिर से आगे बढ़कर संपूर्ण ‘विंध्य त्रिकोण’ तक विस्तारित हो रहा है। मां विंध्यवासिनी, मां काली खोह और मां अष्टभुजा मंदिरों में वर्ष 2025 के दौरान कुल करीब...

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.