TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ काकोरी गौशाला में वृहद गो संरक्षण कार्यक्रम, धर्मपाल सिंह ने गौसेवा पर दिया संदेश

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यहां काकोरी के किशन तेज खेड़ा स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उन्हें गुड़ एवं चना खिलाकर आमजन के मध्य गौसेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पशुधन मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में पशुधन एवं दुग्ध विकास के क्षेत्र में अभिनव एवं प्रेरणादायी कार्य किये जा रहे हैं। जिसका सीधा लाभ किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ’’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ का मंत्र देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है तथा ’’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की परिकल्पना को साकार कर रहा है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त पहल से पशुधन स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में मोबाइल वेटरनरी यूनिट जैसी अभिनव व्यवस्था उ0प्र0 में संचालित है, जिसके माध्यम से पशुपालकों को उनके द्वार पर ही पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश को 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट प्राप्त हुई हैं तथा टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने पर निर्धारित समय के भीतर पशु चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इस व्यवस्था से पशुओं के उपचार, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य संरक्षण को नई गति मिली है।

इस अवसर पर वहां उपस्थित किसानों एवं पशुपालकों से अपील करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दूध देना बंद करने वाली गायों को छुट्टा न छोड़ें, बल्कि उनकी समुचित देखभाल करें या स्थानीय गौशाला में उनको संरक्षित करें। गौवंश हमारी सांस्कृतिक धरोहर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। गौसंरक्षण केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण संकल्प भी है। सरकार गौवंश संरक्षण, संवर्धन एवं पशुपालकों की आय वृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को कृषि के समान महत्व प्रदान किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप दुग्ध उत्पादन, पशुधन स्वास्थ्य, नस्ल सुधार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। सरकार की विभिन्न योजनाएं ग्रामीण परिवारों, महिलाओं तथा छोटे पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण एवं पशुपालकों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने गो संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जनसहभागिता बढ़ाने पर बल दिया।

इस अवसर पर मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृहद गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया तथा गोवंश के लिए उपलब्ध भूसा, चारा, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया एवं गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, पशुधन विकास एवं गोसंरक्षण के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गौसंरक्षण, पशुधन विकास तथा ग्रामीण समृद्धि के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, विशेष सचिव देवेंद्र पांडे, निदेशक प्रशासन एवं विकास, डा0 मेमपाल सिंह, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डा0 राजेन्द्र प्रसाद सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पशुपालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.