TN

TotaRam News

What's Hot

केशव प्रसाद मौर्य बोले– ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में होगा साकार

Table of Content

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर बनाई नई पहचान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारत के यशस्वी एवं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आज 75 वर्ष की आयु में भी 50 वर्ष के व्यक्ति से अधिक ऊर्जा, फुर्ती और कार्यक्षमता के साथ राष्ट्रसेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। भारतीय सनातन परंपरा में 75 वर्ष की आयु को ‘हीरक जयंती’ का अत्यंत शुभ एवं सम्मानजनक पड़ाव माना जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर उनका राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट समर्पण और सक्रिय नेतृत्व पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन संघर्ष, परिश्रम, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। संघर्ष की आग में तपकर कुंदन बने प्रधानमंत्री जी ने अपने कुशल नेतृत्व से भारत को वैश्विक मंच पर नई प्रतिष्ठा एवं पहचान दिलाई है। आज भारत विश्व समुदाय में आत्मविश्वास, सामर्थ्य और नेतृत्व क्षमता के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान, रक्षा अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, ऊर्जा सुरक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत आज एक ऐसी उभरती हुई महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है, जो विश्व शांति, सहयोग और मानव कल्याण की पक्षधर है। प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रतिपादित ‘युद्ध नहीं, बुद्ध’ का संदेश भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों का परिचायक है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की निरंतर सेवा करते हुए सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका प्रभावशाली नेतृत्व आज देश की प्रगति, सुशासन, आत्मविश्वास और वैश्विक सम्मान का पर्याय बन चुका है। विश्व के अनेक देशों द्वारा उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से अलंकृत किया जाना भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें’ की भावना को आत्मसात कर प्रधानमंत्री जी निरंतर राष्ट्रसेवा में समर्पित हैं। ‘विकसित भारत-2047’ का उनका संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा और भारत को आत्मनिर्भर, समृद्ध, शक्तिशाली तथा विश्वगुरु बनाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सूरत सेप्टिक टैंक हादसा: 4 श्रमिकों की मौत पर NHRC ने लिया स्वतः संज्ञान

सूरत हादसे पर NHRC की बड़ी कार्रवाई Totaram.news. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 7 जून 2026 को गुजरात के सूरत जिले में एक आभूषण बनाने वाली इकाई में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार श्रमिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा...

पीएम मोदी करेंगे नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता

‘विकसित भारत 2047’ पर होगा मंथन नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 जून, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री के ‘टीम इंडिया’ के विजन के अनुरूप विकसित भारत के लक्ष्य के अंतर्गत इस वर्ष का विषय ‘2047 तक विकसित...

भारतीय रेल देशभर के रेलवे स्टेशनों पर करेगी फायर सेफ्टी ऑडिट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम Totaram.news. रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेल देशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट कराएगी। इसके तहत स्टेशनों पर मौजूद अग्नि सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी और जहां भी सुधार की जरूरत होगी, वहां जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि यात्रियों और...

लखनऊ काकोरी गौशाला में वृहद गो संरक्षण कार्यक्रम, धर्मपाल सिंह ने गौसेवा पर दिया संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज यहां काकोरी के किशन तेज खेड़ा स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता का पूजन-अर्चन कर उनका...

युवा संगम चरण-6: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल ने किया हरियाणा और NIT कुरुक्षेत्र का दौरा

एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल Totaram.news. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग (डीओएचई), ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ (ईबीएसबी) पहल के तहत ‘युवा संगम चरण-VI’ कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य देश के विभिन्‍न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभव से सीखने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.