TN

TotaRam News

What's Hot

BBA Tourism and Hospitality Course 2026: क्रूज टूरिज्म, एयरलाइंस और होटल मैनेजमेंट में करियर का सुनहरा अवसर

Table of Content

टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (एमकेआईटीएम), लखनऊ में पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बीबीए इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त यह त्रिवर्षीय कोर्स विद्यार्थियों को पर्यटन, होटल प्रबंधन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की व्यावसायिक बारीकियों से परिचित कराते हुए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स को पर्यटन और आतिथ्य उद्योग की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस कोर्स के जरिए छात्रों को होटल मैनेजमेंट, एयरलाइंस, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रैवल एजेंसी, क्रूज टूरिज्म समेत हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के व्यक्तित्व विकास एवं प्रोफेशनल स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कोर्स के दौरान कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एवं इंटर्नशिप जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी, ताकि छात्र रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। पाठ्यक्रम में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग व औद्योगिक भ्रमण को भी शामिल किया गया है।’

क्या है पात्रता मानदंड?

बीबीए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में नामांकन के लिए संस्थान ने पात्रता निश्चित की है। सामान्य/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए इंटरमीडिएट में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए न्यूनतम 45 फीसदी अंक निर्धारित हैं। 

कितनी होगी कोर्स फीस? 

बीबीए टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमकेआईटीएम संस्थान की ओर से प्रति सेमेस्टर शुल्क 29,000 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं, रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 500 रुपए सुनिश्चित की गई है। विशेष जानकारी के लिए इच्छुक छात्र http://www.mkitm.com की आधिकारिक वेबसाइट या 8707295220 पर संपर्क कर सकते हैं। 

कैंपस हॉस्टल में मिलेंगी सुविधाएं

एमकेआईटीएम द्वारा छात्रों की सुविधा के लिए कैंपस में एसी एवं नॉन-एसी हॉस्टल की व्यवस्था भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराई गई है। हॉस्टल में सुरक्षा, मेस सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को एक आरामदायक और सुरक्षित वातावरण मिलता है। 

एमकेआईटीएम का प्रयास जॉब क्रिएशन में सहायक- मंत्री 

 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट देश के प्रतिष्ठित पर्यटन प्रबंधन संस्थानों में शामिल है। उन्होंने बताया कि ‘विकसित यूपी, विकसित भारत 2047′ के लक्ष्य के तहत राज्य सरकार पर्यटन को जॉब क्रिएशन का मजबूत माध्यम बनाने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान में कुल रोजगार में पर्यटन क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 1.4 प्रतिशत है, जिसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 2047 तक 5 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एमकेआईटीएम द्वारा संचालित विभिन्न कौशल एवं प्रशिक्षण पाठ्यक्रम इस लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।’

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.