TN

TotaRam News

What's Hot

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 2026: डॉ. सूर्यकांत ने पीएम मोदी को नौवीं बार तम्बाकू पर पूर्ण प्रतिबंध का पत्र लिखा

Table of Content

पीएम मोदी से भारत में तम्बाकू पर पूर्ण रोक लगाने का आग्रह

लखनऊ। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 1988 में की गई थी। इस वर्ष की थीम – ’’आकर्षण का पर्दाफाश- निकोटिन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना।’’ है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को तम्बाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक, आर्थिक तथा पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तम्बाकू के उपयोग को कम करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयासों को बढ़ावा देना है।

इस दिवस पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 सूर्यकान्त ने बताया कि तम्बाकू के धुएं से 7000 हानिकारक रसायनिक पदार्थ निकलते हैं, जिनमें निकोटीन और टार प्रमुख हैं। इसके धुएं है में लगभग 150 ऐसे तत्व पाये जाते है जो की कैंसर कारक हैं। जिसके कारण 40 तरह के कैंसर हो सकते हैं। बीड़ी, सिगरेट व तम्बाकू से कैंसर के अतिरिक्त 25 तरह की अन्य बीमारियाँ भी हो सकती हैं। बीड़ी या सिगरेट का धुआं उसको पीने वाले के फेफडे़ में 30 प्रतिशत जाता है व आस-पास के वातावरण में 70 प्रतिशत रह जाता है। जिससे परिवार के लोग और उसके मित्र प्रभावित होते हैं, इसे हम परोक्ष धूम्रपान कहते हैं। इस परोक्ष धूम्रपान से यदि गर्भवती महिला प्रभावित होती है तो इसके गर्भ में पल रहे शिशु का विकास रूक सकता है तथा गर्भ के अन्दर शिशु की मृत्यु भी हो सकती है।

डा0 सूर्यकान्त ने बताया कि प्रतिवर्ष तम्बाकू एवं धूम्रपान के कुप्रभाव के कारण विश्व में लगभग 87 लाख तथा भारत में 13.5 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। अर्थात भारत में लगभग 3500 लोगों की मृत्यु प्रतिदिन तम्बाकू और इसके उत्पादों के स्वास्थ्य पर होने वाले खतरनाक दुष्प्रभावों के कारण होती है।

रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा0 सूर्यकान्त ने आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक पत्र लिख कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तम्बाकू पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने की मांग की। ज्ञात रहे पिछले 9 वर्षों से सन् 2018 से लगातार “वर्ल्ड नो टोबैको डे“ पर डा0 सूर्यकान्त प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तम्बाकू पर पूर्ण प्रतिबन्ध की मांग करते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ-साथ उ0प्र0 की राज्यपाल, आनन्दी बेन पटेल, उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जे पी नड्डा, राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव गणपतराव जाधव, उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ब्रजेश पाठक तथा डा0 सुनीता शर्मा, डीजीएचएस, भारत सरकार, को भी उन्होंने पत्र भेजा है। डा0 सूर्यकान्त को आशा है कि उनके द्वारा भेजे गये पत्र पर देश के हित को ध्यान में रखते हुए तम्बाकू पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जायेगा, जिससे पर्यावरण और मानव जाति को इस से छुटकारा मिलेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.