TN

TotaRam News

What's Hot

केशव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध जयंती समारोह में सम्राट अशोक और भगवान बुद्ध के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

Table of Content

भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई प्रधानमंत्री मोदी ने

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नई दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित सैनी भवन में अखिल भारतीय शाक्य महासभा द्वारा आयोजित ‘बुद्ध जयन्ती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ को संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के जीवन, उनके विचारों तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का शांति, करुणा, अहिंसा एवं मानव कल्याण का संदेश आज भी सम्पूर्ण मानवता के लिए उतना ही प्रासंगिक है, जितना हजारों वर्ष पूर्व था। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के व्यक्तित्व एवं मौर्य साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाकर मानव कल्याण, शांति और धर्म के मार्ग को आगे बढ़ाया। उनके शासनकाल में भारतीय संस्कृति, प्रशासनिक दक्षता तथा बौद्ध दर्शन का व्यापक विस्तार हुआ, जिसकी अमिट छाप आज भी विश्व इतिहास में विद्यमान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की प्राचीन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को विश्व के विभिन्न देशों में दर्शनार्थ भेजा गया, जिससे करोड़ों बौद्ध श्रद्धालुओं को उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ तथा भारत की आध्यात्मिक विरासत के प्रति वैश्विक समुदाय का जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ हुआ।

उन्होंने कहा कि उन्हें भी प्रधानमंत्री द्वारा भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेषों के साथ काल्मीकिया गणराज्य (रूस) जाने का अवसर प्राप्त हुआ था। वहां बड़ी संख्या में बौद्ध धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन किए और गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह अनुभव भारत की सांस्कृतिक शक्ति और भगवान बुद्ध के सार्वभौमिक संदेश की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विश्व को ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का संदेश देने वाला देश है। भगवान बुद्ध के विचार मानवता को जोड़ने, शांति स्थापित करने तथा समाज में समरसता और सद्भाव को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी भगवान बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

उन्होंने समारोह में प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभावान युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं। प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देने और युवाओं को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.