TN

TotaRam News

What's Hot

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का मुख्य आयोजन कोलकाता में, आयुष मंत्री ने घोषित की थीम

Table of Content

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’

Totaram.news. केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 का मुख्य आयोजन 21 जून को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में होगा। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष के आयोजन का विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है, जो शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और स्वस्थ वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में योग की भूमिका को उजागर करता है।

यह घोषणा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, खजुराहो स्थित पश्चिमी मंदिर समूह में आयोजित योग महोत्सव 2026 के दौरान की गई, जो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 25 दिनों की काउंटडाउन की शुरुआत का प्रतीक है। आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों योग प्रेमियों ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के सामूहिक प्रदर्शन में भाग लिया।

प्रतापराव जाधव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पारंपरिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत कोलकाता, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के मुख्य समारोह की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग विषय वृद्धावस्था में समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। योग भारत के प्राचीन ज्ञान का प्रतीक है और निवारक स्वास्थ्य देखभाल और संतुलित जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी कहा कि खजुराहो, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ, भारत की प्राचीन परंपराओं और स्वास्थ्य संबंधी प्रथाओं के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। इस शहर में योग और स्वास्थ्य के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने की क्षमता है।

मंत्री ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय निरंतर जन भागीदारी और प्रयासों के माध्यम से योग को हर गांव, घर, विद्यालय, कार्यालय और समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर प्रतापराव जाधव ने कहा कि योग और आयुष आहार जैसी पहल संतुलित पोषण, अनुशासित जीवन शैली और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर ऑनलाइन पंजीकरण को सुगम बनाने और वर्ष 2026 के लिए जनभागीदारी को मजबूत करने हेतु योग संगम पोर्टल का पुनः शुभारंभ किया और राज्यों एवं संस्थानों में योग के लिए समर्पित स्थान विकसित करने हेतु योग पार्क पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने योग, स्वास्थ्य और कल्याण के संदेश को बढ़ावा देने वाली एक नई डिज़ाइन की गई योग टी-शर्ट का भी अनावरण किया और बताया कि योग 365 अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो लाख से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया है और योग मित्र प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

योग दिवस 2026 की तैयारियां तेज, खजुराहो में योग महोत्सव में जुटे हजारों योग प्रेमी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि योग और खजुराहो भारत की सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग मानकर इसे अपना रही है, जिससे एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान मिल रहा है।
मध्य प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं आयुष मंत्रालय के मंत्रिमंडल मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि योग और आयुर्वेद केवल अभ्यास नहीं बल्कि भारत की समृद्ध परंपराओं में निहित जीवन शैली हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और योग मिलकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार में संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं बंदोबस्ती राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक चेतना और सभ्यतागत मूल्यों को दर्शाता है, साथ ही जनता के बीच समग्र कल्याण को बढ़ावा देता है।
खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक वैश्विक आंदोलन के रूप में उभरा है और अब इसका अभ्यास विश्व भर के लगभग 190 देशों में किया जाता है। आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास ने कहा कि आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग समग्र स्वास्थ्य का एक सरल और टिकाऊ मार्ग प्रदान करता है। उन्होंने नागरिकों से ‘योग मित्र’ बनने का आग्रह किया और योग के माध्यम से विश्व को एकजुट करने के लिए 14 जून 2026 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में भाग लेने की अपील की।

इस कार्यक्रम में विधायक राजनगर विधान सभा अरविंद पटैरिया; विधायक बिजावर राजेश शुक्ला; छतरपुर विधायक ललिता यादव; मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव आयुष शोभित जैन; जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर, छतरपुर पार्थ जयसवाल (आईएएस); पुलिस अधीक्षक, छतरपुर रजत सकलेचा आईपीएस, आयुष मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण एमडीएनआईवाई के निदेशक प्रो. (डॉ.) काशीनाथ समागंडी और एमडीएनआईवाई के योग प्रशिक्षकों के नेतृत्व में कॉमन योगा प्रोटोकॉल का व्यापक प्रदर्शन था। इस प्रदर्शन में क्षेत्र भर से हजारों योग प्रेमियों ने भाग लिया, जो योग आधारित स्वास्थ्य और निवारक स्वास्थ्य देखभाल की दिशा में बढ़ते राष्ट्रव्यापी आंदोलन को दर्शाता है। आयुष मंत्रालय द्वारा विकसित कॉमन योगा प्रोटोकॉल, योग अभ्यासों का एक मानकीकृत क्रम है जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देना है। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की राष्ट्रव्यापी तैयारियों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ और योग के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.