TN

TotaRam News

What's Hot

जयंत चौधरी ने 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स इनविटेशनल टूर्नामेंट के लिए भारतीय कौशल दल को रवाना किया

Table of Content

Totaram.news. केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने 26 से 28 मई 2026 तक ताइवान के ताइपे में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल प्रतियोगिता – 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स इनविटेशनल टूर्नामेंट – में भाग लेने जा रहे भारतीय दल को रवाना किया।

पांच सदस्यीय भारतीय दल, जिसे भविष्य के वैश्विक चैंपियन के रूप मे देखा जा रहा है, इस टूर्नामेंट में लगभग 15 देशों के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। ये प्रतियोगिता वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 से पहले एक अभ्यास प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य वैश्विक कौशल विकास, तकनीकी उत्कृष्टता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कार्यबल नवाचार को बढ़ावा देना है, साथ ही प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वास्तविक प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करना है।

इस अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) की सचिव देबाश्री मुखर्जी तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार पिल्लई सहित मंत्रालय और एनएसडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्कृष्टता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा मानकों से सीखने के अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कौशल प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करती हैं, बल्कि भारत के कौशल विकास इको-सिस्टम को भी सुदृढ़ करती हैं और देश के युवाओं को उभरते वैश्विक अवसरों के लिए तैयार करती हैं।

जयंत चौधरी ने कहा, “2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता से पहले टीम इंडिया के साथ बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई। ये वैश्विक मंच केवल पदकों के बारे में नहीं हैं, बल्कि ऐसे अनुभवों के बारे में हैं जो आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, दृष्टिकोण का विस्तार करते हैं और जीवन भर की यादों को सृजित करते हैं। मैंने अपने युवा प्रतिभागियों को इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने, सीखने, मित्रता और साझेदारियां बनाने तथा अधिक आशा और व्यापक दृष्टिकोण के साथ लौटने के लिए प्रेरित किया। वैश्विक मंच पर कुशल नए भारत की भावना, प्रतिभा और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही टीम इंडिया को मेरी शुभकामनाएं।”

ताइपे वर्ल्डस्किल्स 2026 में भारत का पांच सदस्यीय दल करेगा प्रतिनिधित्व

भारत 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में पांच कौशल श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेगा। इसमें ‘मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट’ में अर्जुन सुमति विजयबाशकर, ‘सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन डेवलपमेंट’ में मोहम्मद मफाज़ पूनाइकन्नन रबी अहमद, ‘पेंटिंग और डेकोरेटिंग’ में मुस्कान, ‘ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी’ में मोहम्मद सेराज और ‘डिजिटल कंस्ट्रक्शन’ में सुरेश कुमार गणेशन मीना देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दल में ‘इंडियास्किल्स नेशनल कॉम्पिटीशन 2025-26’ के स्वर्ण पदक विजेता और वाइल्डकार्ड प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए उम्मीदवार शामिल हैं।

इस वर्ष की प्रतियोगिता में स्मार्ट विनिर्माण और डिजिटल परिवर्तन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों की 10 कौशल श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें औद्योगिक यांत्रिकी, आईटी नेटवर्क सिस्टम्स प्रशासन, मोबाइल एप्लिकेशन विकास, उद्योग 4.0, ऑटोमोबाइल प्रौद्योगिकी और डिजिटल कन्स्ट्रक्शन (बीआईएम) प्रमुख हैं। इस टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी को 48वें ‘वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026’ की तैयारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह प्रतियोगिता टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय मानकों का प्रारंभिक अनुभव प्रदान करेगी और वैश्विक प्रतियोगिता से पहले एक महत्वपूर्ण अभ्यास मंच के रूप में कार्य करेगी, जिससे प्रतिभागी अपने तकनीकी कौशल को और निखार सकेंगे तथा उत्कृष्टता के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वयं को ढाल सकेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “जयंत चौधरी ने 2026 ताइपे कैपिटल कप वर्ल्डस्किल्स इनविटेशनल टूर्नामेंट के लिए भारतीय कौशल दल को रवाना किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.