TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ: स्टांप पंजीयन मंत्री ने सरोजनी नगर उप निबंधक कार्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास किया

Table of Content

UP Lucknow Sub Registrar Office new building: रजिस्ट्री कार्यों में जनता को मिलेगी बड़ी सुविधा, स्टांप पंजीयन विभाग का बड़ा कदम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में आज लखनऊ के सरोजनी नगर में ‘कार्यालय उप निबन्धक सरोजनी नगर प्रथम व द्वितीय’ के नवनिर्मित होने वाले भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शिलान्यास मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि नये कार्यालय भवन के निर्माण से क्षेत्र की जनता को रजिस्ट्री एवं अन्य विभागीय कार्यों में काफी सुगमता होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी और सुलभ व्यवस्था प्रदान करना है, जिससे नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त वातावरण में विभागीय सेवाएँ प्राप्त हो सकें। सरोजनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नया कार्यालय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का निराकरण हो सकेगा।
नवनिर्मित होने वाले इस आधुनिक कार्यालय भवन का कुल क्षेत्रफल 1500 वर्ग मीटर है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त परिसर के निर्माण के लिए 327.95 लाख रुपए की कुल लागत स्वीकृत की गई है। जनहित के इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए 6 माह की समय सीमा निर्धारित की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द इस नई व्यवस्था का लाभ मिल सके।
इस दौरान अपर महानिरीक्षक निबंधन निरंजन कुमार, उप महानिरीक्षक निबंधन देवीपाटन मण्डल महेश मिश्रा, सहायक महानिरीक्षक निबंधन लखनऊ रमेश चन्द्र तथा राजेश तिवारी, उप निबंधक सरोजनीनगर संतोष सिंह, तथा प्रीती विक्रम सिंह, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और अन्य प्रशासनिक एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.