TN

TotaRam News

What's Hot

यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UPJEE-P) 2026: 02 से 09 जून तक CBT मोड में परीक्षा, 4.25 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Table of Content

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE-P) 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जारी की गई है। सचिव ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश के समस्त जनपदों में स्थित 175 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 02 जून 2026 से 09 जून 2026 के मध्य कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से आयोजित की जाएगी।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रातः 08:00 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से 02:30 बजे तक तथा सायं 04:00 बजे से 06:30 बजे तक की पाली निर्धारित की गई है। परीक्षा के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिंक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्र वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर मॉक टेस्ट को कई बार अभ्यास के रूप में दे सकते हैं।

प्रवेश पत्र (Admit Card) शीघ्र ही परिषद के पोर्टल www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नवीनतम सूचनाओं एवं निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष परीक्षा हेतु कुल लगभग 4,25,000 (चार लाख पच्चीस हजार) अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान: लज्जाराम तोमर के शिक्षा दर्शन पर KMCLU लखनऊ में संगोष्ठी

लज्जाराम तोमर की पंचपदी शिक्षण पद्धति पर KMCLU लखनऊ में विशेष व्याख्यान लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं लज्जाराम तोमर जी का शिक्षा दर्शन” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।...

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.