TN

TotaRam News

What's Hot

दिल्ली से जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 21 मिनट में पहुंचेगी कनेक्टिविटी

Table of Content

यमुना एक्सप्रेसवे पर कनेक्टिविटी का बड़ा विकास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने गुरूवार को पिकप भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों, संचालित योजनाओं एवं एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे आद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर विस्तृत समीक्षा की। जिसमें मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने, कारपोरेट कल्चर अपनाने के साथ ही अपने कार्यों का लक्ष्य स्वयं निर्धारित करने एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व मेंटीनेंस कार्य बेहतर करने के दिए निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के उद्घाटन के साथ ही पूरा क्षेत्र अब महत्वपूर्ण कार्गो हब बनने जा रहा है। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है कि वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें और पूरे क्षेत्र को विकसित करें।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी को कम से कम समय में पूरा किया जा सके, इसके लिए रेल एवं रैपिड रेल कनेक्टविटी को लेकर भी महत्वपूण कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट को जोडने वाली रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आर.आर.टी.एस) परियोजना का डी.पी.आर. राज्य सरकार स्वीकृत कर शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को भेजा गया है। इसके साथ ही रेल मंत्रालय द्वारा यमुना प्राधिकरण के औद्योगिक सेक्टर एवं जेवर एयपोर्ट को जोडने के लिए चोला-संधि रेल लाईन से जोडने हेतु डी.पी.आर. तैयार किया जा रहा है। भविष्य की दिल्ली वाराणसी हाईस्पीड रेल लाईन को जेवर एयरपोर्ट के टर्मिनल पर एक स्टेशन बनाकर जोडने का प्राविधान डी.पी.आर. में किया गया जिससे दिल्ली की कनेक्टविटी केवल 21 मिनट पूरी की जा सकेगी।
बैठक में बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की कनेक्टविटी के साथ ही प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे यथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे, पूर्वाचल एक्सप्रेसवे, दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे एवं गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ रहा है जिससे यह क्षेत्र कनेक्टविटी के दृष्टिगत अद्वितीय है।
मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को भू अर्जन का भुगतान ऑनलाइन फास्ट मोड में किया जाए। ऐसा सिस्टम बनाया जाए कि मानचित्र के लिए एनओसी लेने के लिए लोगों को जगह-जगह दौड़ना न पड़े। साथ ही प्लॉट से सम्बंधित बहुत सी जानकारियों को लाइव किए जाने एवं वर्तमान व भविष्य में एआई की उपयोगिता को देखते हुए प्राधिकरण के कार्मिकों को एआई की ट्रेनिंग दिए जाने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने मंत्री नन्दी ने को बताया कि हाथदस का मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। हाथरस में अर्बन सिटी बनाया जाएगा। हाथरस के बाद आगरा तक यमुना एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा। टप्पल बाजना में 4700 एकड़ भूमि पर अर्बन सिटी विकसित किए जाने के योजना की जानकारी दी।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जहाँ उत्तर भारत की सबसे बड़ी एचसीएल-फॉक्सकॉन की सेमीकन्डक्टर चिप बनाने की यूनिट लग रही है, वहीं यहाँ पर सबसे बडा इलेक्ट्रानिक मैम्युफैक्चरिंग कलस्टर का निर्माण हो रहा है। औद्योगिक पार्को जैसे अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टॉय पार्क, एम.एस.एम.ई. पार्क, हैण्डिकाफ्ट पार्क, डेटा पार्क आदि के विकास से औद्योगिकरण को बढ़ावा मिला है, वहीं कनेक्टविटि की बेहतर स्थिति एवं जेवर एयरपोर्ट के कारण प्राधिकरण के साथ-साथ एन.सी.आर. रीजन में निवेश के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है, जो 25 वर्ष की यात्रा का एक अहम प्रतिफल है। आगामी वर्षों में प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक अवस्थापना का और संरचनात्मक विकास होगा, जिससे रोजगार के अवसर बढेगें, विर्निमाण एवं निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा।

समीक्षा बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के उ‌द्घाटन के साथ ही 15 जून से कॉमर्शियल फ्लाइट की शुरूआत हो रहीं है। कॉमर्शियल फ्लाइट की शुरूआत के साथ ही यीडा द्वारा यात्रियों की ट्रांसपोर्रटेशन सुविधा के लिए पांच हाइड्रोजन बसों को चलावाया जाएगा। जो परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक फ्लाइट के शिड्यूल के अनुसार चलेंगी। साथ ही दिल्ली, हरियाणा के साथ ही अन्य क्षेत्रों से ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए बसें चलाई जाएंगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनन्द, सीईओ यीडा राकेश कुमार सिंह, एसीईओ यीडा शैलेंद्र कुमार भाटिया, एसीईओ राजेश कुमार सिंह, ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, ओएसडी महराम सिंह, महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र सिंह भाटी, सहायक महाप्रबंधक उद्योग डॉ. स्मिता सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक परियोजना बीपी सिंह, प्रबंधक संस्थागत रविंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.