TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश बिजली आपूर्ति अपडेट: रिकॉर्ड पीक डिमांड 30160 मेगावाट पूरी, ऊर्जा विभाग की बड़ी उपलब्धि

Table of Content

ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति में बनाया नया रिकॉर्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग और खपत लगातार ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच रही है। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश ने एक बार फिर रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति कर नई उपलब्धि हासिल की है। बीते दिवस शाम प्रदेश की पीक डिमांड 30160 मेगावाट रही, जिसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। पिछले तीन वर्षों की तरह यह प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक बिजली आपूर्ति है तथा पूरे देश में भी उत्तर प्रदेश शीर्ष राज्यों में शामिल रहा।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग लगातार मजबूत विद्युत प्रबंधन एवं बेहतर आधारभूत संरचना के माध्यम से प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। नए सबस्टेशनों के निर्माण, ट्रांसमिशन एवं वितरण व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा सतत मॉनिटरिंग के कारण प्रदेश आज ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

देशभर में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार बीते दिवस पूरे देश में बिजली की पीक डिमांड 260 गीगावाट दर्ज की गई। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भी उत्तर प्रदेश द्वारा रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना ऊर्जा विभाग की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। मंत्री ने विद्युत कर्मियों एवं अधिकारियों से आग्रह किया है कि गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण समय में विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने हेतु पूरी सजगता एवं समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य कर रही है तथा सभी के सहयोग से प्रदेश में बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना उत्तर प्रदेश

PM Surya Ghar योजना में राष्ट्रीय सम्मान लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने सौर एवं अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अग्रणी पहचान स्थापित की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष :...

नई दिल्ली में समीक्षा बैठक: नितिन गडकरी ने 12,260 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर दिए निर्देश

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों तथा पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की गुणवत्ता और रख-रखाव की प्रगति की समीक्षा की।...

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने भारतीय वायु सेना की सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

IAF में बड़ा बदलाव Totaram.news. एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने 1 जून 2026 को सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमानडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाल लिया है। उन्हें दिसंबर 1989 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू स्ट्रीम में कमीशन प्रदान किया गया था। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ एयर...

मेजर जनरल राहेल थॉमस ने सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) की अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

AFMS में बड़ा नियुक्ति बदलाव Totaram.news. मेजर जनरल राहेल थॉमस ने 1 जून, 2026 को सैन्य नर्सिंग सेवा के अपर महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। उन्‍होंने चार दशकों तक राष्ट्र की विशिष्ट सेवा करने के बाद 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाली मेजर जनरल लिसाम्मा पीवी का स्थान लिया है। पुणे स्थित सशस्त्र बल...

वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी ने भारतीय नौसेना की अंडमान और निकोबार कमान के 20वें कमांडर-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

अंडमान और निकोबार कमान में बड़ा बदलाव Totaram.news. वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, एवीएसएम ने 1 जून, 2026 को विजयपुरम में अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) के 20वें कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। विनीत मैकार्थी ने 1 जुलाई, 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया और वे फ्लैग ऑफिसर तोपखाने और मिसाइलों के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.