TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर मंत्री मनोज पांडे का सख्त निर्देश

Table of Content

पारदर्शी क्रय और किसानों को MSP भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के आदेश

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री (खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति) मनोज पांडेय की अध्यक्षता में आज खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं, गेहूँ क्रय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन वितरण व्यवस्था तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस अवसर पर सतीश चंद्र मिश्रा (राज्य मंत्री) खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति, रणवीर प्रसाद (प्रमुख सचिव) सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित जनपदों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी गेहू क्रय केन्द्रों का संचालन गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाये। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाये, उनसे अच्छे तरीके से व्यवहार किया जाए, वो हमारे अन्यदाता होते हैं। उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर उपकरणों व इलेक्ट्रॉनिक काँटा, बोरो व इस्टोरेज की उपलब्धता 48 घंटे में शतप्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कदपि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य के सापेक्ष गेंहू खरीद समस्त केंद्रों पर शतप्रतिशत कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मंशानुरूप रूप पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। समीक्षा के दौरान पाया गया कि बस्ती मंडल के आरएमओ कार्यालय में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीर नही लगी हैं। जिसके क्रम में मंत्री द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री जी की तस्वीर लगाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि ऑफिस में बैठकर टाइम पास ना करें, फील्ड में उतरकर कोटे की दुकानों का औचक निरीक्षण करें। कोटे की दुकानो पर घटतौली की शिकायत मिलने पर कदापि बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सीधा जनता से जुड़ा हुआ विभाग है इसको गभीरता से लेते हुए कार्य किया जाना सुनिश्चित किया जाए। अगर कहीं किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। जिला पूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करते रहे की गैस एजेंसियों द्वारा गैस सिलेंडरो की आपूर्ति डोर-टू-डोर शतप्रतिशत कराते रहें। उन्होंने बैठक के दौरान आवाहन करते हुए कहा कि आवश्यक रूप से डीजल पेट्रोल की खपत ना करें वैश्विक महामारी में हम लोग एक साथ एकजुट होकर कार्य करें।

मंत्री ने ई-पॉस मशीनों के माध्यम से हो रहे वितरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं संवेदनशीलता बरती जाए। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपदवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर माननीय मंत्री जी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि आमजन का विश्वास शासन की योजनाओं पर बना रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली से समाधि स्थल तक आध्यात्मिक यात्रा, हनुमान सेतु से रवाना हुआ पर्यटकों का दल

बाबा की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ेंगे देश-दुनिया के पर्यटक- जयवीर सिंह लखनऊ। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी की भक्ति और साधना से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल शुक्रवार को लखनऊ से रवाना हुआ। हनुमान सेतु से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) की...

ग्राम पंचायत में योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखना चाहिए: ओम प्रकाश राजभर

गांवों में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार, सौर ऊर्जा और स्वच्छता कार्यों को गति देने के निर्देश लखनऊ। पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, बजट से संबंधित कार्यों तथा ग्राम पंचायतों में विकासपरक गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विधान भवन में बैठक आयोजित की गई। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश...

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.