TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश में नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारियों ने संभाला कार्यभार,गांवों के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Table of Content

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे अपनी प्रतिभा, क्षमता और प्रशासनिक दक्षता का भरपूर उपयोग करते हुए ग्रामीण जनता की सेवा पूरे समर्पण भाव से करें तथा गांवों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि खण्ड विकास अधिकारी ग्रामीण विकास की अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में सरकार की योजनाओं का वास्तविक क्रियान्वयन उन्हीं के माध्यम से होता है। इसलिए सभी अधिकारी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करें कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला एवं युवा कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण सड़क, स्वच्छता, पेयजल तथा आजीविका से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी केवल सरकारी कर्मचारी के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवक के रूप में कार्य करें। ग्रामीण जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास से ही प्रदेश और देश का विकास संभव है। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारियों का नियमानुसार प्रशिक्षण शीघ्र कराया जाए तथा उन्हें नियमानुसार फील्ड में तैनाती सुनिश्चित करें। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के माध्यम से चयनित खण्ड विकास अधिकारियों में से 42 अधिकारियों ने मंगलवार को जवाहर भवन स्थित आयुक्त कार्यालय, ग्राम्य विकास विभाग में आयुक्त ग्राम्य विकास जी.एस. प्रियदर्शी के समक्ष अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की।

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास जी एस प्रियदर्शी ने नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा ग्रामीण विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें।नव चयनित अधिकारियों ने भी पूर्ण समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने तथा ग्रामीण विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.