/ Jul 19, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

UP MSME News: 96 लाख सूक्ष्म लघु उद्योगों से 3 करोड़ लोगों को रोजगार

Table of Content

उत्तर प्रदेश में MSME सेक्टर का विस्तार

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विधानसभा सभागार कक्ष संख्या-80 में विभागीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश को विकसित राज्य बनाने में एमएसएमई सेक्टर की भूमिका को और सशक्त बनाया जाए। इस अवसर पर राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि उद्यम स्थापना से लेकर उत्पादन, विपणन और निर्यात तक प्रत्येक स्तर पर उद्यमियों को समुचित सहयोग उपलब्ध कराया जाए, जिससे निवेश और रोजगार के अवसरों में निरंतर वृद्धि हो।

बैठक में विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं, जिनके माध्यम से लगभग 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है। साथ ही, प्रदेश के कुल निर्यात में एमएसएमई क्षेत्र का योगदान लगभग 46 प्रतिशत है, जो इसकी आर्थिक महत्ता को दर्शाता है। भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विभाग की योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से युवाओं एवं पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाया जाए। साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाए।

उन्होंने ‘मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यम दुर्घटना बीमा योजना’ एवं ‘उत्तर प्रदेश सूक्ष्म लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि उद्यमियों को सुरक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से भी सशक्त किया जाए। इसके अतिरिक्त प्रदेश में निजी औद्योगिक पार्कों की स्थापना तथा सभी जिला उद्योग केंद्रों के आधुनिकीकरण के निर्देश भी दिए गए। मंत्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि एमएसएमई सेक्टर प्रदेश को देश के अग्रणी और विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा इसके माध्यम से युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव एमएसएमई शशि भूषण लाल सुशील , विशेष सचिव शिशिर, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजेंद्र पांडियन तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंगल पांडे जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी

PM मोदी ने मंगल पांडे जयंती पर किया नमन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका साहसी जीवन आज भी हर भारतीय को गौरवान्वित करता है और उनकी वीरता की गाथा देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने...

वाराणसी: नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने शुरू किया 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान, 2 अक्टूबर तक चलेगा

एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा देश का मॉडल: ए. के. शर्मा वाराणसी। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने रविवार को वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के सूरजकुंड से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 2 अक्टूबर तक संचालित होगा, जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि वार्डों में पहुंचकर स्वच्छता, जनसंपर्क, जनसमस्याओं...

रेलवे लाइन के पार बसे पिवकोल गांव में सड़क का इंतजार, हर बारिश में बढ़ जाती है मुश्किलें

सड़क नहीं होने से पिवकोल गांव के ग्रामीणों का जीवन बदहाल संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का पिवकोल गांव आज भी बुनियादी सड़क सुविधा से वंचित है। आज़ादी के सात दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंच सकी है। बरसात के दिनों में कच्चा...

लखनऊ में ‘दिल अभी भरा नहीं’ संगीतमय महफ़िल का आयोजन, बॉलीवुड गायिका कीर्ति किलेदार ने बांधा समां

कीर्ति किलेदार और चंद्रशेखर वर्मा की शानदार प्रस्तुति लखनऊ। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एवं गायिका कीर्ति किलेदार ने संगीत महफिल में नग्मे भरे गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लखनऊ ने कविता, कहानी और सदाबहार संगीत से सजी एक अविस्मरणीय शाम का अनुभव किया, जब ‘दिल अभी भरा नहीं’ नामक अपनी तरह की अनूठी...

JEECUP Admission 2026-27: वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए Choice Filling और Document Verification की तारीखें जारी

वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा प्रवेश के लिए Choice Filling 23 जुलाई से लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य की तकनीकी संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में कामगारों (वर्किंग प्रोफेशनल) के प्रवेश सत्र 2026-27 के लिए विकल्प चयन और अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.