TN

TotaRam News

What's Hot

Bharat Tex 2026 App Launch: खरीदारों और प्रदर्शकों के लिए लॉन्च हुआ स्मार्ट मोबाइल ऐप

Table of Content

भारत टेक्स 2026 का आयोजन 14–17 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा

Totaram.news. वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने आज भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप लॉच किया। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन में खरीदारों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, वक्ताओं, सोर्सिंग सलाहकारों, भागीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। आधिकारिक भारत टेक्स 2026 ऐप इस आयोजन की ‘डिजिटल-प्रथम’ सोच को दर्शाता है और यह व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने, प्रतिभागियों के अनुभव को बेहतर बनाने, डेटा-आधारित सहभागिता को सक्षम करने तथा भारत टेक्स 2026 के व्यापक पैमाने और महत्वाकांक्षा को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह ऐप भारत टेक्स 2026 के लिए एक व्यापक डिजिटल सहयोगी के रूप में विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से पंजीकृत प्रतिभागी आयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, प्रदर्शकों को खोज कर सकेंगे, बैठकें निर्धारित कर सकेंगे, आयोजन स्थल पर मार्ग दर्शन प्राप्त कर सकेंगे, लीड कैप्चर कर सकेंगे, ज्ञान सत्रों तक पहुंच बना सकेंगे और वास्तविक समय में अपडेट प्राप्त कर सकेंगे- वो भी एक ही मोबाइल इंटरफेस के माध्यम से। यह ऐप प्रदर्शकों, वक्ताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, विदेशी खरीदारों, घरेलू थोक खरीदारों, सोर्सिंग सलाहकारों और आम आगंतुकों सहित सभी हितधारकों के लिए व्यक्तिगत पहुंच, दृश्य और सहभागिता टूल उपलब्ध कराएगा।

इस ऐप की एक प्रमुख विशेषता इसका एआई स्मार्ट असिस्टेंट है, जिसे प्रतिभागियों के लिए 24×7 संवादात्मक मार्गदर्शक के रूप में डिज़ाइन किया गया है। उपयोगकर्ता सरल भाषा में आयोजन से संबंधित प्रश्न पूछ सकेंगे और उन्हें आयोजन स्थल कार्यक्रम-सारणी, दिशा-निर्देश तथा अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की प्रासंगिक जानकारी प्राप्त होगी। यह सुविधा भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों प्रकार के प्रतिभागियों को उपयोगकर्ता-अनुकूल और त्वरित डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से सहायता प्रदान करेगी।

यह ऐप नेटवर्किंग और मीटिंग मॉड्यूल के माध्यम से व्यवस्थित व्यावसायिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देगा। प्रदर्शक, खरीदार और प्रतिनिधि प्रासंगिक साझेदारों को खोज सकेंगे, बैठकें तय कर सकेंगे, अपनी उपलब्धता प्रबंधित कर सकेंगे, बैठक अनुरोध प्राप्त कर सकेंगे और तय कर दी गई बैठकों रिकॉर्ड रख सकेंगी। लीड वॉलेट और क्यूआर-आधारित लीड कैप्चर सुविधा प्रदर्शकों और प्रतिभागियों को डिजिटल बैज स्कैन कर संरचित संपर्क विवरण सुरक्षित रखने में सक्षम बनाएगी, जिससे आयोजन के बाद भी संपर्क बनाए रखना आसान होगा।

यह ऐप भारत मंडपम में उन्नत नेविगेशन और दिशा-निर्देश सहायता भी प्रदान करेगा। प्रतिभागी फ्लोर प्लान देख सकेंगे, बूथ खोज सकेंगे, कंपनियों का पता लगा सकेंगे तथा आयोजन स्थल के भीतर स्टॉल-स्तरीय दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकेंगे। वैश्विक खरीदारों और व्यापारिक आगंतुकों के लिए प्रदर्शक खोज मॉड्यूल विभिन्न प्रदर्शक श्रेणियों में व्यवस्थित खोज और फिल्टरिंग की सुविधा प्रदान करेगा। उपयोगकर्ता कंपनियों को नाम, उत्पाद श्रेणी और प्रदर्शक प्रकार के आधार पर खोज सकेंगे, जिससे वस्त्र मूल्य श्रृंखला में लक्षित सोर्सिंग और केंद्रित व्यावसायिक बातचीत संभव हो सकेगी। यह ऐप लाइव इवेंट एजेंडा और ज्ञान सत्रों तक पहुंच भी प्रदान करेगा, जिससे प्रतिभागी सम्पूर्ण सम्मेलन कार्यक्रम देख सकेंगे, अपना व्यक्तिगत एजेंडा बना सकेंगे और सत्र संबंधी अलर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इससे नीतिगत संवादों, उद्योग जगत की चर्चाओं और ज्ञान-आधारित गतिविधियों में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित होगी, जिनकी योजना भारत टेक्स 2026 के तहत बनाई गई है।

भारत टेक्स 2026 का आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा किया जा रहा है, जो 11 वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग निकायों का एक संघ है। इसका आयोजन केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री के 5एफ विजन- फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन- से प्रेरित यह आयोजन भारत को एक विश्वसनीय, सतत एवं नवाचार-आधारित वैश्विक वस्त्र सोर्सिंग और निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास करता है।

भारत टेक्स 2026, जो 14-17 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा, में वैश्विक वस्त्र उद्योग से 7,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और 1,30,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन भारत की एकीकृत वस्त्र मूल्य श्रृंखला को प्रदर्शित करेगा, जिसमें फाइबर, यार्न, वस्त्र, परिधान, घरेलू वस्त्र, तकनीकी वस्त्र, हथकरघा, हस्तशिल्प, टिकाऊ वस्त्र और बुद्धिमान विनिर्माण प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। भारत टेक्स 2026 एक्सपो के बारे में अधिक जानकारी बेवसाइट www.bharat-tex.com पर उपलब्ध है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.