लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को सैरपुर थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सैरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम-शेरपुर, कमलाबाद, बौरूमऊ, डुग्गौर, रैथा रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वपनील दीक्षित, अवधेश सिंह, वंशराज यादव, विक्रम, राजेश वर्मा व अन्य द्वारा लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
