TN

TotaRam News

What's Hot

एलडीए का गोमती नगर में बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट: विराज खंड में 646 प्रीमियम फ्लैट्स वाले लेक व्यू अपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Table of Content

19 मई से 18 जून, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे लोग

लखनऊ। गोमती नगर के विराज खण्ड में एलडीए लेक व्यू अपार्टमेंट बनाएगा। इसमें लगभग 2300 वर्गफिट क्षेत्रफल के 646 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। साथ ही लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कॉमर्शियल दुकानें भी होंगी। फ्लैट की कीमत लगभग 1.13 करोड़ रूपये होगी।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिये हैं। जिसके तहत 19 मई से 18 जून, 2026 के मध्य फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। पंजीकरण सिर्फ और सिर्फ एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

प्राइम लोकेशन पर होंगे अपार्टमेंट्स

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लेक व्यू अपार्टमेंट विराज खण्ड में बेहद प्राइम लोकेशन पर बनेगा। परियोजना से कुछ ही मिनटों की दूरी पर शहीद पथ, गोमती नगर रेलवे स्टेशन, अवध बस स्टेशन, सिनेपॉलिस मॉल, हॉस्पिटल, स्कूल आदि प्रमुख स्थल मिल जाएंगे। साथ ही अपार्टमेंट के पास स्थित झील के परिक्षेत्र में एंटरटेन्मेंट जोन एवं जॉगिंग ट्रैक विकसित किया जाएगा

60 मीटर ऊंचे 03 टावर बनेंगे

लेक व्यू अपार्टमेंट में 19 मंजिल के 03 टावर होंगे, जिनकी ऊंचाई लगभग 60 मीटर होगी। अपार्टमेंट में 03 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के कुल 646 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट 2340 वर्गफिट क्षेत्रफल (सुपर एरिया) का होगा, जिसकी कीमत 1.13 करोड़ रूपये निर्धारित की गयी है। इस पूरे रीजन में निजी विकासकर्ताओं द्वारा निर्मित किये जा रहे अपार्टमेंट्स की तुलना में लेक व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट की कीमत काफी कम होगी।

760 करोड़ रूपये से पूरा होगा प्रोजेक्ट

अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि लेक व्यू अपार्टमेंट का निर्माण लगभग 760 करोड़ रूपये की लागत से कराया जाएगा। प्रोजेक्ट को 03 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 05 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तों में पूर्ण धनराशि जमा करानी होगी। वहीं, 45 से 90 दिनों में पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6 से 4 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सिपेट (CIPET: IPT), लखनऊ में ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन

डिग्री के साथ व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी: मंत्री कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET: IPT), लखनऊ में सोमवार को नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत, मार्गदर्शन एवं करियर निर्माण की सही दिशा तय करने हेतु ‘Student Connect & Orientation Day 2026’ का आयोजन किया गया।...

संस्कृत ज्ञान से सहज ही प्राप्त होती है भारतीय विरासत : अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा

राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह में संस्कृत विद्वानों एवं शिक्षकों का सम्मान प्रयागराज / लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला पंचायत भवन सभागार, प्रयागराज में आयोजित राज्यस्तरीय संस्कृत सप्ताह समापन समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों तथा संस्कृत प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट...

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता: केशव मौर्य

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री ने सैकड़ों नागरिकों की समस्याएं सुनीं लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ तथा सर्किट हाउस, प्रयागराज में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक...

विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार, पेयजल एवं जलनिकासी से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आज अपने आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने विद्युत कनेक्शन, विद्युत बिल में सुधार,...

गौशालाओं की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर 10 सितंबर तक भेजें रिपोर्ट

गौवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के साथ-साथ नस्ल सुधार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण तथा संचारी रोगों की रोकथाम के कार्यों में तेजी लायें और इन सभी कार्यों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें जिससे पशुपालकों को...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.