TN

TotaRam News

What's Hot

Ahmedabad News: अमित शाह ने मिलियन माइंड्स टेक पार्क और GREMI कैंपस का किया उद्घाटन, 63000 जॉब्स का लक्ष्य

Table of Content

Tech Parks और Global Capability Centers के विकास से गुजरात सहित पूरे देश में सेवा क्षेत्र को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है

अहमदाबाद। अमित शाह ने आज अहमदाबाद, गुजरात में नवनिर्मित ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘GREMI सिटी कैंपस’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के भविष्य के लिए जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की दिशा में हम आज एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का विजन है कि टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ज्ञान, उद्यमिता और उच्च कौशल आधारित इंडस्ट्री भी गुजरात में आए। इनके आधार पर ही गुजरात, जो वर्षों से आजादी के समय से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है, न्यू एज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व करे। अमित शाह ने कहा कि पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि गुजरात ने जिस क्षेत्र में मजबूती के साथ कदम रखा, वहां टॉप थ्री में पहुंचने में देर नहीं लगाता। उन्होंने भरोसा जताया कि हम इस क्षेत्र में भी इतिहास दोहराएंगे।
अमित शाह ने कहा कि गुजरात ने आजादी के समय से ही देश के औद्योगिक विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है और यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है। परंतु मोदी जी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इसे एक स्ट्रक्चर्ड स्वरूप देने का हमेशा प्रयास किया। औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचनाएं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, उद्यमिता आधारित डेवलपमेंट में गुजरात की एक वैश्विक पहचान बनाने में 2002 से अब तक की यात्रा बहुत सफल रही है।

गृह मंत्री ने कहा कि कई राज्य ऐसे हैं जो औद्योगिक रूप से बहुत आगे बढ़े हैं। उनके मुख्यमंत्रियों और उद्योगजगत के साथ विस्तृत चर्चा होती है। लेकिन विश्वास से कह सकता हूं कि इंडस्ट्री का इतना स्ट्रक्चर्ड डेवलपमेंट गुजरात के अलावा कहीं नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इसका मूल कारण है कि गुजराती लोग परंपरा से उद्यमिता और साहस का गुण लेकर आगे बढ़े हैं और मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने इसके अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में बड़ी मदद की है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर से उनका आशय केवल भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर से नहीं है, बल्कि नीतियों के निर्माण, अनुकूल पर्यावरण, फाइनेंस की व्यवस्था, सरकार के प्रोएक्टिव अप्रोच और वाइब्रेंट गुजरात जैसे मंच से भी है और पूरी दुनिया इसे स्वीकार करती है।

अमित शाह का विजन: अहमदाबाद को बेंगलुरु-हैदराबाद के समकक्ष बनाने के लिए टेक पार्क जरूरी

अमित शाह ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल, पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट जैसे क्षेत्रों में हमने बहुत अच्छा काम किया है। मगर अब बारी है गुजरात को सर्विस सेक्टर में भी टॉप थ्री में ले जाने की। सर्विस सेक्टर में टॉप थ्री में आने के लिए और अहमदाबाद को बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम के समकक्ष स्थापित करने के लिए ऐसे टेक पार्क बहुत जरूरी हैं।
अमित शाह ने कहा कि मोदी ने विगत दो-तीन वर्षों से टेक पार्क्स और ग्लोबल कैपबिलटी सेंटर पर बड़ा बल दिया है। हमारी सारी आर्थिक गतिविधियों का ट्रांसफॉर्मेशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ का उद्घाटन किया गया है। लगभग 1100 करोड़ रुपये की लागत से 13 लाख 50 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित इस पार्क की स्थापना के पहले चरण में ही 9000 हाई स्किल प्रोफेशनल्स के काम करने के लिए सुविधापूर्ण वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि सात चरणों में लगभग 15000 करोड़ रुपये की लागत से पांच वर्ष में 63000 से ज्यादा हाई वैल्यू जॉब्स का निर्माण होगा। यह 65 एकड़ भूमि गुजरात में हाई स्किल जॉब्स को बढ़ावा देने में बहुत बड़ा योगदान देगी। इस परिसर में 50% कमर्शियल स्पेस रखा गया है। इसके साथ मॉल, होटल और रेजिडेंशियल स्पेस भी हैं, जो एक सम्पूर्ण टेक पार्क की प्लानिंग दर्शाते हैं।

अमित शाह ने कहा कि आज गणेश रियल एस्टेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (GREMI) कैंपस का भी शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पूरे भारत के लिए बहुत जरूरी शुरुआत है। रियल एस्टेट क्षेत्र में समग्रता से कभी सोचा नहीं गया। पर्यावरण, प्लानिंग, टाउन प्लानिंग आदि ढेर सारे मुद्दे इससे जुड़े हैं। जब टाउन प्लानिंग ठीक नहीं होता तो अच्छे शहर नहीं बनते। मोदी सरकार की Urban Planning Reforms से टाउन प्लानिंग के एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि 30000 स्क्वायर फीट के इस कैंपस में पहले बैच में 300 बच्चे पढ़ाई करेंगे। मुख्य कैंपस थॉल लेक के समीप 100 एकड़ भूमि पर लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के रियल एस्टेट क्षेत्र में आधुनिक सोच और कुशल नेतृत्व प्रदान करेगा।
अमित शाह ने कहा कि एआई और डीप टेक भविष्य की अर्थव्यवस्था हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शितापूर्ण नेतृत्व में भारत विश्व के इमर्जिंग सेक्टर्स में फाउंडर बन रहा है। रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, एआई, ऑटोमेशन सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी, डिफेंस और स्पेस टेक जैसे क्षेत्रों के लिए हाई-टेक यूथ को स्पेस, एटमॉस्फियर और अनुकूलता प्रदान करनी होगी। ये दोनों इनिशिएटिव गुजरात को कई कदम आगे ले जाने में बहुत बड़ा योगदान करेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

LDA वरुण विहार और नैमिष नगर योजना में प्लॉट रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्साह, 24 घंटे में 540 आवेदन

मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन करके किया है योजनाओं का शुभारम्भ लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरूण विहार एवं नैमिष नगर योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुरूवार को भूमि पूजन करके योजनाओं का शुभारम्भ किया था, जिसके बाद शाम 6ः00 बजे से पोर्टल...

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा की अहम भूमिका

संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की लखनऊ। प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

UP में प्राचीन रॉक आर्ट की होगी डिजिटल मैपिंग

चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर में प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चट्टानों पर उकेरी गई हजारों साल पुरानी कला से लेकर ऐतिहासिक स्मारकों की दीवारों पर बने भित्तिचित्रों तक को संरक्षित किया जाएगा। प्रदेश सरकार प्राचीन रॉक आर्ट का डिजिटल रिकॉर्ड और मैपिंग तैयार कराने के साथ इन चित्रों की मौजूदा...

आयुष मंत्रालय ने 3,100 से अधिक लोक शिकायतों का किया निपटारा

विशेष अभियान 6.0 में 3,134 में से 3,100 लोक शिकायतों का निपटारा, 99% रही समाधान दर डेस्क। आयुष मंत्रालय ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 तक आयोजित विशेष अभियान 6.0 के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से नागरिक-केंद्रित शासन, कुशल प्रशासन और समय पर शिकायत निवारण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह अभियान...

UP Food Safety Action: Health Supplements और Nutraceuticals पर बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ का माल सीज

13 जिलों में 63 इकाइयों की जांच, 43 नमूने लिए लखनऊ। प्रदेश में हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रामक स्वास्थ्य दावों के जरिए गुमराह करने वाली गतिविधियों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल्स, डाइटरी फूड...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.