TN

TotaRam News

What's Hot

Yogi Government Relief Scheme: लखीमपुर खीरी में आपदा पीड़ित परिवार को मिला सहारा

Table of Content

सीएम के निर्देश पर गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री, परिजनों को बंधाया ढांढस

लखीमपुर खीरी। मितौली तहसील के ग्राम जमुनिया कढ़ीले में 13 मई की रात आई तेज आंधी और बारिश ने एक परिवार की दुनिया उजाड़ दी। मकान की छत भरभराकर गिरी और उसके नीचे दबकर 40 वर्षीय रतिराम पुत्र दीना की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और सरकारी सहायता का भरोसा दिया।
गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री ने पूर्व सांसद जुगुल किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और डीएम अंजनी कुमार सिंह की मौजूदगी में मृतक की पत्नी और बच्चों को चार लाख रुपये की दैवीय आपदा सहायता, 6500 रुपये गृह अनुदान का डेमो चेक सौंपा। साथ ही खाद्यान्न किट देकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। गांव में मंत्री के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की आंखें नम थीं तो प्रशासनिक अमला राहत पहुंचाने में जुटा नजर आया।
प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि बीते दिनों आई तेज आंधी-बारिश ने जमुनिया कढ़ीले गांव के एक परिवार का सहारा छीन लिया। हादसे में रतिराम की मौत बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री के तत्काल संज्ञान लेने के बाद वह स्वयं पीड़ित परिवार तक पहुंचे हैं, ताकि सरकारी मदद बिना देरी के उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता, कृषि पट्टा समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि ऐसी त्रासदी का दर्द वही परिवार समझ सकता है, जिसने अपना कमाने वाला सदस्य खोया हो। सरकार सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान देगी।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हर परिवार तक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से राहत पहुंचाई जा रही है। आगे भी पीड़ित परिवार को जो भी जरूरत होगी, सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी मिलेगी।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि परिवार को दैवीय आपदा मद से चार लाख रुपये, गृह अनुदान, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पारिवारिक लाभ योजना, निराश्रित महिला पेंशन सहित सीएम बाल सेवा योजना के अंतर्गत दोनों बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से कृषि पट्टा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पश्चिमी अमित कुमार राय, एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार दिनेश कुमार बीडीओ मोहित कौशिक समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.