TN

TotaRam News

What's Hot

LDA Green Corridor Phase 4: वेलनेस सिटी कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Table of Content

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना का निरीक्षण कर दिये निर्देश

लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर का चौथा चरण वेलनेस सिटी के लिए बेहद खास होने वाला है। शहीद पथ से किसान पथ को जोड़ने वाला यह कॉरिडोर वेलनेस सिटी की कनेक्टिविटी को नयी रफ्तार देगा। इसके लिए योजना के 04 मुख्य मार्गों को ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को परियोजना का निरीक्षण करके अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिये हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सुलतानपुर रोड व किसान पथ के मध्य 485 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वेलनेस सिटी योजना विकसित की जा रही है। जिसके लिए ग्राम-बक्कास, मलूकपुर ढ़कवा, चौरहिया, चौरासी, दुलारमऊ, नूरपुर बेहटा तथा मस्तेमऊ की भूमि चिन्हित है। वेलनेस सिटी को मेडी सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज, डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ विपासना केन्द्र व मेडिटेशन सेंटर आदि होंगे।
उन्होंने बताया कि लैंड पूलिंग, अर्जन एवं किसानों से सहमति के आधार पर योजना के लिए भूमि जुटाव का कार्य किया जाएगा। अभी तक 427 किसानों से 78 हेक्टेयर भूमि के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। जबकि, 30 हेक्टेयर भूमि का लैंड पूलिंग एग्रीमेंट किया जा चुका है। जल्द ही भूमि देने वाले किसानों को लॉटरी के माध्यम से विकसित भूखण्ड आवंटित किये जाएंगे।

आकार लेने लगा 6.5 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से महज 0.5 किलोमीटर की दूरी पर प्रस्तावित वेलनेस सिटी में ट्रैफिक निर्बाद्ध रूप से संचालित हो, इसके लिए योजना में 60 मीटर से 24 मीटर चौड़ी सड़कें विकसित की जाएंगी। साथ ही योजना के 04 मुख्य मार्गों को निर्माणाधीन ग्रीन कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि शहीद पथ से किसान पथ के मध्य 6.5 किलोमीटर लंबा व 24 मीटर चौड़ा ग्रीन कॉरिडोर आकार लेने लगा है। अधिकारियों को बारिश से पहले मिट्टी भरायी का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं।

1800 मीटर लंबी 4-लेन सड़क का काम शुरू

उपाध्यक्ष ने बताया कि सुलतानपुर रोड से ग्रीन कॉरिडोर को जोड़ने के लिए आर्मी लैंड से मरी माता मंदिर के मध्य 1800 मीटर लंबी 4-लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से गोमती नगर विस्तार से अर्जुनगंज की ओर जाना आसान होगा और लगभग 10 लाख की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। निरीक्षण में मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी संगीता राघव, जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी व अधिशासी अभियंता अजीत कुमार समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वर्ण व्यवस्था क्या है? भारतीय दर्शन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र की अवधारणा

भारतीय दर्शन में वर्ण व्यवस्था: जन्म नहीं, कर्म और विचारों पर आधारित अवधारणा कामेश। लखनऊ। समाज में वर्ण व्यवस्था सदियों या यूं कह लें कि युगों पुरानी व्यवस्था है। समाज चार वर्णों में बांटा गया था। ये देखते हुए कि कौन व्यक्ति किस तरह के जीवन में अधिक रूचि रखता है। व्यक्ति के सोच विचार...

वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ का नया हिंदी गीत ‘कुछ अलग लिखता हूं’

कवि वीरेंद्र कुमार मिश्र ‘विरही’ की प्रेरणादायक रचना चांद में दाग सब लिखते,मैं उसकी आग लिखता हूं।विरह में जल रहा सदियों का,वह संभाग लिखता हूं।ताप सूरज की सब लिखते,लिखूं मैं नर्म सांसों को।विनाशों की कथा सबने लिखी,हम लिखते आशों को।बहुत से हंसने वालों के छुपे,मैं दाग लिखता हूं।…… लिखा हर रूप नारी का ,सृजन का...

उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना में 25 नए पदों पर भर्ती

मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना से मजबूत होगा राज्य का निवेश तंत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप ‘इन्वेस्ट यूपी’ राज्य के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र योजना के तहत 25 अतिरिक्त उद्यमी मित्रों...

Lucknow Fake Medicine Case: FSDA और पुलिस ने नकली दवा कारोबार के अवैध नेटवर्क का किया खुलासा

FSDA की छापेमारी में बड़ा खुलासा लखनऊ। नकली एवं अवैध औषधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और गोंडा में संचालित एक संगठित दवा नेटवर्क का खुलासा किया है। अधिकारियों के अनुसार, 8 और 9 जुलाई 2026 को मुख्यालय से...

काशी विकास को नई दिशा देगा Sustainable Cities Challenge, स्मार्ट मोबिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर जोर

नवाचार और तकनीक से होगी काशी में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट व्यवस्था लखनऊ। काशी के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्वरूप को संरक्षित रखते हुए भीड़ प्रबंधन और सतत शहरी परिवहन (सस्टेनेबल मोबिलिटी) के प्रभावी समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए होटल क्लार्क में “सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.