TN

TotaRam News

What's Hot

JEECUP 2026 Application Date Extended: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए अब 17 मई तक करें आवेदन

Table of Content

लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर छात्रहित में बढ़ा दी गई है। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को अब 14 मई 2026 से 17 मई 2026 तक के लिए पुनः विस्तारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 11 मई 2026 किया गया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा था, जिस पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
परिषद के अनुसार, 11 मई 2026 तक कुल प्रवेश क्षमता 2,71,093 सीटों के सापेक्ष चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया जा चुका है, जो इस परीक्षा की लोकप्रियता को दर्शाता है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे विस्तारित तिथि का अधिकतम लाभ उठाते हुए परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर शीघ्र आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट के अतिरिक्त दूरभाष संख्या 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.