TN

TotaRam News

What's Hot

UP Tourism: बरेली में नाथ कॉरिडोर का विकास, धार्मिक पर्यटन और विरासत संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

Table of Content

बदायूं के कछला गंगा घाट परियोजना पर होंगे 17.92 करोड़ रुपए खर्च

बरेली/बदायूं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को गति देने की दिशा में गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण साबित हुआ। प्रदेश सरकार ने बरेली और बदायूं में करोड़ों रुपए की पर्यटन विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारते हुए आस्था, संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय का मजबूत संदेश दिया। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बरेली में 327.56 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 2253.67 लाख रुपए की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं बदायूं में 410.93 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2236.19 लाख रुपए की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई। पर्यटन मंत्री ने मंच से बरेली और बदायूं से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा भी की। 

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आज देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और सुशासन के कारण प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नया विस्तार मिला है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकारों की नीतियों और खराब कानून-व्यवस्था के कारण लोग पलायन को मजबूर थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर प्रदेश में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल रही है।’

बरेली में 327.56 लाख की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण

पर्यटन मंत्री द्वारा बरेली में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 327.56 लाख रुपए लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें बिथरी चैनपुर के मुड़िया अहमद नगर स्थित श्री खुराफात धाम के पर्यटन विकास पर 109.99 लाख रुपए, मीरगंज के ग्राम सम्पतपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के विकास पर 108.91 लाख रुपए तथा नवाबगंज के भगवान शिव मंदिर परिसर के पर्यटन विकास पर 108.66 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। परियोजनाओं के तहत घाट स्टेप, टॉयलेट ब्लॉक, इंटरलॉकिंग मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, गेट निर्माण, सोलर लाइट, रेलिंग, बेंच, साउंड सिस्टम और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य कराए गए हैं।
22.53 करोड़ लागत की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बरेली जनपद में 22.53 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 14 पर्यटन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इन परियोजनाओं में लीलौर झील व ढिलवारी प्राचीन राम कटोरा ताल के ईको पर्यटन विकास (295.17 लाख), अहिच्छत्र के समेकित पर्यटन विकास (213.40 लाख) और महाभारत कालीन द्रोपदी स्वयंवर थीम पार्क के निर्माण (99 लाख) जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शामिल हैं।

इसके साथ ही गौरी शंकर मंदिर में यात्री हॉल का सुदृढ़ीकरण (56.75 लाख), बड़ा बाग हनुमान मंदिर (355.54 लाख), श्री रामजानकी मंदिर (296.63 लाख), त्रिवटीनाथ मंदिर (195.93 लाख), आनन्द आश्रम मंदिर (90.51 लाख), चैनपुर सिरोही मंदिर (106.86 लाख), श्री पूर्णागिरी शिव मंदिर (95.76 लाख), ठाकुरजी मंदिर स्थल (109.98 लाख), शिव मन्दिर पहलऊनाथ का पर्यटन विकास कार्य (99.76 लाख), सिसैया मगनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर (103.18 लाख) तथा चित्रगुप्त मंदिर (49.11 लाख) के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य भी कराए जाएंगे। परियोजनाओं के तहत पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे बरेली धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान बना सकेगा।

नाथ कॉरिडोर सहित अन्य परियोजनाओं का लिया जायजा 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 60 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली नाथ कॉरिडोर अंतर्गत क्रियान्वित परियोजनाओं का अवलोकन किया तथा लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को और अधिक गति मिल सके। 

बदायूं में 411 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण  

बरेली दौरे के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह बदायूं पहुंचे, जहां उन्होंने 410.93 लाख रुपये की लागत से तैयार चार महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें गंगा देवी मईया मंदिर के विकास कार्यों पर 98.27 लाख रुपए, नगर पंचायत रुदायन स्थित दुर्गा देवी भवन मंदिर पर 110.42 लाख रुपए, धर्मपुर सरेरा स्थित परी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 92.14 लाख रुपए तथा माता मलाई देवी मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण पर 110.10 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। परियोजनाओं के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्री विश्रामगृह, इंटरलॉकिंग, एलईडी लाइटिंग, टॉयलेट ब्लॉक और बैठने की बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। 

22.36 करोड़ लागत वाली 6 परियोजनाओं का शिलान्यास

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बदायूं जनपद में 22.36 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली छह महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सहसवान स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल सहस्रबाहू (74.45 लाख), तपो सिद्ध बाबा की मढ़ी के प्राचीन शिव मंदिर (75.31 लाख), बाबा देवासदास मंदिर (71.53 लाख), कन्दरचौक के श्री रामचन्द्र विराजमान मंदिर (115 लाख), बिसौली के बहादुर सिंह हनुमान बाबा आश्रम (107.69 लाख) तथा कछला गंगा घाट के पर्यटन विकास कार्य शामिल हैं। विशेष रूप से कछला गंगा घाट परियोजना पर लगभग 17.92 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे घाट क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं का विकास और स्थानीय पर्यटन को नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.