TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Doctor Advice: खांसी में खून आना हमेशा टीबी का लक्षण नहीं होता : डॉ. सूर्यकान्त

Table of Content

Bronchoscopy Training Workshop at KGMU Lucknow: 250 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ। इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलॉजी (IAB) एवं किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 10 मई 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर, केजीएमयू, लखनऊ में बेसिक ब्रोंकोस्कोपी सर्टिफिकेशन कोर्स एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।
इस शैक्षणिक कार्यशाला में लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रोंकोस्कोपी से संबंधित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यशाला की विशेषता ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण रही। ज्ञात रहे कि सांस की नली को Bronchus कहते हैं और इसकी दूरबीन की जाँच को Bronchoscopy कहते हैं। कार्यशाला के निदेशक मुंबई से इंडियन एसोसिएशन फॉर ब्रोंकोलॉजी (IAB) की सचिव डॉ. अमिता नेने एवं केजीएमयू, लखनऊ के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त रहे।
कार्यशाला के समन्वयक रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, केजीएमयू की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति बाजपेयी एवं मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के डॉ. अभिषेक टंडन रहे। कार्यशाला के सबसे सराहनीय शैक्षणिक सत्रों में से एक “ब्रोंकोस्कोपिक मैनेजमेंट ऑफ हेमोप्टाइसिस (खांसी में खून आना)” विषय पर डॉ. सूर्यकान्त द्वारा दिया गया व्याख्यान रहा।

TB ही नहीं, Lung Cancer भी हो सकता है खांसी में खून आने का कारण

डॉ. सूर्यकान्त ने अपने विस्तृत व्याख्यान में हेमोप्टाइसिस के निदान एवं प्रबंधन में ब्रोंकोस्कोपी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, विशेषकर जीवन-रक्षक परिस्थितियों में इसकी उपयोगिता को विस्तार से समझाया। उन्होंने अपनी प्रकाशित पुस्तक अध्यायों एवं शैक्षणिक कार्यों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि Hemoptysis Respiratory Medicine की सबसे महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण आपात स्थितियों में से एक है। उनका व्याख्यान खांसी में खून आने के कारणों की व्यावहारिक पहचान पर आधारित होने के कारण अत्यंत सराहा गया। डॉ. सूर्यकान्त ने बताया कि सामान्यतः लोग एवं कई चिकित्सक खांसी में खून आने का कारण केवल टीबी को मानते हैं, जबकि फेफड़ों का कैंसर, ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकिइक्टेसिस, निमोनिया एवं पोस्ट-टीबी भी इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हेमोप्टाइसिस के कारणों की सही पहचान के लिए ब्रोंकोस्कोपी अत्यंत उपयोगी जांच है। कार्यशाला में कई वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. के. बी. गुप्ता, डॉ. एस. एन. गुप्ता, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, डॉ. हूडा शमीम एवं डॉ. रचित शर्मा प्रमुख रहे। कार्यक्रम का समापन ब्रोंकोस्कोपी शिक्षा को बढ़ावा देने, प्रक्रियात्मक प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने एवं पल्मोनरी मेडिसिन में अकादमिक सहयोग को प्रोत्साहित करने के संदेश के साथ हुआ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.