TN

TotaRam News

What's Hot

Thalapathy Vijay CM Tamil Nadu: तमिलनाडु में नई सरकार, TVK प्रमुख बने मुख्यमंत्री

Table of Content

विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा राजनीतिक उलटफेर

डेस्क। पश्चिम बंगाल में हाल ही में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद अब तमिलनाडु की राजनीति में भी बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है। जहां पश्चिम बंगाल में BJP ने पहली बार मुख्यमंत्री पद हासिल कर राजनीतिक इतिहास रचा, वहीं दक्षिण भारत की राजनीति में भी एक नए युग की शुरुआत हो गई है। तमिलनाडु में लोकप्रिय अभिनेता और नेता थलपति विजय, जिनका वास्तविक नाम सी. जोसेफ विजय है, ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के साथ ही वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं और उनकी यह एंट्री तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखी जा रही है।

विजय के सत्ता संभालने के साथ ही राज्य में दशकों से चला आ रहा डीएमके और एआईएडीएमके के बीच बारी-बारी से सत्ता परिवर्तन का सिलसिला भी समाप्त हो गया है। करीब छह दशकों से चले आ रहे इस द्विध्रुवीय राजनीतिक ढांचे के टूटने को तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से बहुमत हासिल किया। इसके बाद सी. जोसेफ विजय ने सरकार गठन का दावा पेश किया और गठबंधन सरकार का नेतृत्व संभाला।

शपथ ग्रहण समारोह रविवार (10 मई 2026) को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित हुआ। इस दौरान विजय के साथ नौ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें TVK के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस एक प्रमुख सहयोगी दल के रूप में मौजूद रही। समारोह में कई बड़े राजनीतिक नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और मंच पर विजय के साथ उनकी गर्मजोशी चर्चा का विषय रही। वहीं, समारोह स्थल पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में मुख्यमंत्री विजय ने इसे “नई शुरुआत” बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार को काम करने के लिए समय दिया जाए ताकि परिणाम सामने आ सकें। विजय ने राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर श्वेत पत्र जारी करने और शासन में पूर्ण पारदर्शिता लाने की बात कही। साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर राज्य पर भारी कर्ज डालने का आरोप लगाया और स्पष्ट किया कि उनकी सरकार जनता से झूठे वादे नहीं करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.